Close Menu
    What's Hot

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

    June 21, 2026

    जाह्नवी कपूर ने नाइट सूट में ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा क्यूट कैप्शन, फैंस हुए एक्साइटेड

    June 21, 2026

    कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ फिलहाल चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी सीबीआई
    Breaking News

    टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ फिलहाल चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी सीबीआई

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mahua Moitra Cash For Query Case: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ फिलहाल चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी सीबीआई
    Mahua Moitra Cash For Query Case: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ फिलहाल चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी सीबीआई

    लोकपाल की ओर से चार्जशीट फाइल करने की मंजूरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रद्द
    Mahua Moitra Cash For Query Case, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ फिलहाल सीबीआई चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी। इस मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकपाल की ओर से चार्जशीट फाइल करने की मंजूरी को रद्द कर दिया है। मामला पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का है। सुनवाई के दौरान महुआ मोइत्रा के वकील ने दलील दी कि लोकपाल ने मंजूरी देते समय कानूनी प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया।

    कानून के मुताबिक किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ मंजूरी देने से पहले उनकी टिप्पणी लेना जरूरी होता है, जो नहीं ली गई। गौरतलब है कि 2019 में सांसद बनने के बाद से महुआ मोइत्रा ने पार्लियामेंट में 28 केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़े 62 सवाल पूछे हैं। इनमें पेट्रोलियम से लेकर कृषि, शिपिंग, नागरिक उड्डयन, रेलवे आदि शामिल हैं। कुल 62 में से 9 सवाल अडाणी समूह से संबंधित थे।

    बेंच ने कहा- लोकपाल ने इस मामले में गलती की

    जस्टिस अनिल क्षतरपाल और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने कहा कि हमारा मानना है कि लोकपाल ने इस मामले में गलती की है। कोर्ट ने लोकपाल से कहा है कि वह लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम की धारा 20 के तहत एक महीने के भीतर कानून के अनुसार दोबारा फैसला करे।

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया था मामला

    यह मामला अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ था। जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर महंगे गिफ्ट्स और पैसे लेने के बदले में कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडाणी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। महुआ पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगा था। इसके बाद यह मामला लोकसभा की एथिक्स कमेटी में भेज दिया गया था, जहां पर महुआ दोषी पाई गई थीं। इसके बाद महुआ को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

    एथिक्स कमेटी के समक्ष दोषी पाई गई मोइत्रा

    लोकसभा की एथिक्स कमेटी में महुआ के दोषी पाए जाने के बाद मामला लोकपाल के पास पहुंचा। लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत सांसद लोकपाल के दायरे में आते हैं। यदि आरोप रिश्वत, लाभ,या अनुचित प्रभाव से जुड़े हों तो लोकपाल जांच कर सकता है।

    ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की बेटी ने बिहार के सीएम नीतीश के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब पुलिस बच्चों को दे रही सुरक्षा कवच, स्कूलों में चल
    Next Article व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में शामिल हुई एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

      By परवेश चौहानJune 21, 2026

      India ODI Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान शुभमन गिल कप्तान,…

      जाह्नवी कपूर ने नाइट सूट में ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा क्यूट कैप्शन, फैंस हुए एक्साइटेड

      June 21, 2026

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.