Aaj Samaj, Entertainment Desk: ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के रिलीज होते ही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे आज दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों सादगी भरे अंदाज में नजर आए और सोशल मीडिया उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
अनन्या और कार्तिक को फिल्म से काफी उम्मीदें

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से अनन्या और कार्तिक के अलावा फिल्म बनाने वाले अन्य लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। मूवी के प्रमोशन में भी मेकर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि, क्रिटिक्स से फिल्म फिलहाल कुछ खास प्रशंस नहीं मिल रही, पर इसके बावजूद कार्तिक व अनन्या समेत सभी मेकर्स को इससे सकारात्मकता की काफी उम्मीदें हैं।
पहले दिन 8-10 करोड़ कमा सकती है फिल्म
फिल्मीबीट का कहना है फिल्म पहले दिन 8-10 करोड़ की कमाई कर सकती है। पहले दिन 9 यदि करोड़ से ज्यादा कमाए तो यह फिल्म सत्य प्रेम की कथा को मात दे दे सकती है। बता दें कि सत्य प्रेम की कथा ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए थे।
यह भी पढ़ें : Bollywood: क्रिसमस पर अक्षय कुमार ने दिया ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा बड़ा सरप्राइज, देखने वाला है अक्षय का लुक

