Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड में बसना चाहते हैं क्रिकेटर ऋषभ पंत, 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, आधी रात पोस्ट कर CM से किया अनुरोध

    August 8, 2026

    IMD Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज भी होगी बारिश? जानिए देशभर का वेदर अपडेट | National

    August 8, 2026

    Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

      August 8, 2026

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के स्कूलों में खेल मैदान और उपकरण असुरक्षित, ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
    हरियाणा

    हरियाणा के स्कूलों में खेल मैदान और उपकरण असुरक्षित, ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा: दो नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत के बाद कराए गए ऑडिट में 45% स्कूलों में मैदान ही नहीं, 67% स्कूल असुरक्षित; पीएम श्री और मॉडल स्कूलों में भी भारी लापरवाही उजागर

    नवंबर के अंतिम पखवाड़े में अभ्यास के दौरान जर्जर खेल उपकरण गिरने से दो युवा नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत के बाद हरियाणा की स्कूली खेल व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। इन्हीं घटनाओं को आधार बनाकर राज्य सरकार और शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों से स्कूलों के खेल मैदानों और उपकरणों की स्थिति को लेकर विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।

    अब जिलों से प्राप्त ऑडिट रिपोर्टों में सामने आए तथ्य बेहद चिंताजनक हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह हादसे किसी एक स्कूल की लापरवाही नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही व्यवस्थागत उपेक्षा का परिणाम हैं।

    ऑडिट में खुलासा हुआ है कि प्रदेश के करीब 45 प्रतिशत स्कूलों में खेल मैदान ही उपलब्ध नहीं हैं, जबकि 55 प्रतिशत स्कूलों में मौजूद मैदान भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते। शहरी क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब पाई गई, जहां 60 प्रतिशत खेल मैदान अनुपयोगी घोषित किए गए हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 67 प्रतिशत स्कूल असुरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। हैरानी की बात यह है कि ऑडिट के बाद भी केवल 19 प्रतिशत स्कूलों में ही तात्कालिक सुधार कार्य शुरू हो पाए हैं।

    नियमित बजट वाले स्कूलों में भी भारी लापरवाही

    ऑडिट में यह भी सामने आया कि कई स्कूलों में सुरक्षित सतह, एथलेटिक्स ट्रैक, प्राथमिक उपचार सुविधा, पर्याप्त रोशनी और चारदीवारी जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं मौजूद नहीं हैं। पीएम श्री, मॉडल और आरोही स्कूलों में भी खेल उपकरणों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, जबकि इन स्कूलों के लिए नियमित बजट का प्रावधान पहले से है।


    हरियाणा

    जिलों ने हटाए जर्जर उपकरण, भेजे मरम्मत प्रस्ताव

    रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों ने जर्जर पोल और खंभे हटाने, नए उपकरणों की मांग और मरम्मत के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे हैं। हालांकि, विकल्प की व्यवस्था न होने के कारण कई स्कूलों में खेल अभ्यास पूरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा पर भी असर पड़ रहा है।

    जिलावार स्थिति

    • रोहतक: कई स्कूलों में जर्जर पोल हटाए गए, उपकरण मौजूद लेकिन सुरक्षा मानक पूरे नहीं।

    • यमुनानगर: प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में मैदानों की भारी कमी, शहरी स्कूलों में मैदान छोटे।

    • सिरसा: अधिकांश बास्केटबॉल कोर्ट के पोल खस्ताहाल, खेल गतिविधियों पर रोक।

    • कैथल: कई स्कूलों में मैदान छोटे या उपलब्ध नहीं, नए पोल के लिए प्रस्ताव भेजे गए।


      नए साल
    • करनाल: शहरी स्कूलों में ट्रैक और उपकरणों की कमी, कुछ स्थानों पर पोल हटाए गए।

    • अंबाला: बड़ी संख्या में स्कूलों में खेल मैदान का अभाव, खाली स्थानों पर अन्य निर्माण।

    • कुरुक्षेत्र: अपर्याप्त आकार के मैदान, जर्जर खंभे हटाने की प्रक्रिया शुरू।

    • हिसार: पीएम श्री, मॉडल और आरोही स्कूलों सहित कई विद्यालयों में उपकरण खराब, मांग रिपोर्ट भेजी गई।

    सरकार के लिए चेतावनी

    ऑडिट रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसे हादसे दोहराए जा सकते हैं। छात्र सुरक्षा को लेकर अब शिक्षा विभाग और सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूरे उत्तर भारत में घना कोहरा और ठंडी हवाएं अभी बनी रहेंगी दुश्वारियां
    Next Article Ishaq Dar: आॅपरेशन सिंदूर में भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस किए थे तबाह: इशाक डार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

    August 8, 2026

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    फरीदाबाद-पलवल के हजारों यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे पहुंचेंगे मथुरा और कोसीकलां..जानिए क्या हुआ है ऐसा

    August 7, 2026

    STF ने मुठभेड़ में रोहित उर्फ कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार

    August 7, 2026

    Schools Closed Tomorrow | Delhi NCR Rainfall Alert: कल स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच जानें अपडेट

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    उत्तराखंड में बसना चाहते हैं क्रिकेटर ऋषभ पंत, 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, आधी रात पोस्ट कर CM से किया अनुरोध

    By परवेश चौहानAugust 8, 2026

    Risabh Pant seeks help from cm Dhami: क्रिकेट में कैरियर बनाने के लिए उत्तराखंड से…

    IMD Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज भी होगी बारिश? जानिए देशभर का वेदर अपडेट | National

    August 8, 2026

    Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

    August 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.