Close Menu
    What's Hot

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    July 23, 2026

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के सिरसा में किसान ने DC को लिखा इच्छामृत्यु का न्योता, बोला– भ्रष्टाचार की आग में पहले ही जल चुका हूं
    हरियाणा

    हरियाणा के सिरसा में किसान ने DC को लिखा इच्छामृत्यु का न्योता, बोला– भ्रष्टाचार की आग में पहले ही जल चुका हूं

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के सिरसा जिले से एक चौंकाने वाला और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। डबवाली क्षेत्र के एक किसान ने प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए न सिर्फ राष्ट्रपति को इच्छामृत्यु की अनुमति के लिए पत्र लिखा है, बल्कि अब सिरसा के उपायुक्त (DC) को भी इच्छामृत्यु कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का न्योता भेज दिया है। किसान का कहना है कि वह भ्रष्टाचार से इतना टूट चुका है कि अब जीने की इच्छा भी खत्म हो गई है।

    यह मामला डबवाली तहसील के कालुआना गांव निवासी किसान ओमप्रकाश से जुड़ा है। ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उसकी पारिवारिक जमीन की रजिस्ट्री में नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी की मिलीभगत से भारी अनियमितताएं की गईं। किसान का कहना है कि उसके एक भाई ने अपनी जमीन बेची थी, लेकिन जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने गलत तरीके से उसकी जमीन भी रजिस्ट्री में शामिल करवा ली।

    ओमप्रकाश के अनुसार, रजिस्ट्री के बाद खरीदार ने जमीन को तीन टुकड़ों में बांट दिया, जिससे उनके खेत तक जाने का रास्ता तक खत्म हो गया। इतना ही नहीं, खेत में पानी पहुंचाने के लिए नाली का भी कोई प्रावधान नहीं छोड़ा गया। किसान का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बार-बार धमकियां दी गईं और दबाव बनाया गया।

    किसान ने बताया कि वह इस मामले को लेकर डबवाली के एसपी से भी मिल चुका है और केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन कहीं भी उसे न्याय नहीं मिला। इसी से आहत होकर उसने पहले राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर परिवार सहित इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी, और अब सिरसा में इच्छामृत्यु समारोह आयोजित करने की घोषणा की है, जिसकी तारीख जल्द तय की जाएगी।

    डीसी सिरसा के नाम लिखे पत्र में ओमप्रकाश ने खुद को सीनियर सिटिजन और भ्रष्टाचार से पीड़ित नागरिक बताते हुए कहा है कि वह पिछले पांच वर्षों से सरकारी तंत्र की प्रताड़ना झेल रहा है। उसने लिखा कि भ्रष्टाचार से तंग आकर वह इच्छामृत्यु का रास्ता चुनने को मजबूर हो गया है और इसी उपलक्ष्य में इच्छामृत्यु ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें डीसी महोदय मुख्य अतिथि बनकर पहुंचें।


    हरियाणा के इन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही 12000 रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

    हरियाणा

    अपने पत्र में किसान ने बेहद भावुक शब्दों में लिखा है कि उसके शरीर को अंतिम संस्कार में जलाया न जाए, क्योंकि वह पहले ही भ्रष्टाचार की आग में जलकर राख हो चुका है। उसने यह भी लिखा कि अगर डीसी कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो उसका मान बढ़ेगा और वह इसे प्रशासन की कृपा मानेगा।

    किसान ने अपने पत्र में एक और दर्दनाक बात लिखी है। उसने कहा है कि वह अपने बेटे से विनती करेगा कि वह अगले जन्म में कभी पुलिस में भर्ती न हो, क्योंकि उसे लगता है कि सिस्टम आम आदमी को न्याय देने में विफल हो चुका है।

    ओमप्रकाश ने बताया कि इस मामले में वह 23 फरवरी 2021 को डीसी सिरसा को शिकायत दे चुका है और 30 जून 2021 को चंडीगढ़ में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर चुका है। इसके बाद सरकार की ओर से जांच करवाई गई थी, जिसमें जमीन खरीदार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के आदेश दिए गए थे।


    हरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इन रूटों से शुरू हुई खाटूधाम एक्सप्रेस बस सेवा

    हालांकि, किसान का आरोप है कि नायब तहसीलदार की संलिप्तता के चलते उस आदेश पर अमल नहीं हुआ। बाद में सरकार ने नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया था और कानूनगो व पटवारी के खिलाफ जांच शुरू की गई, लेकिन आज तक उसे अपनी जमीन और रास्ते को लेकर न्याय नहीं मिला।

    यह मामला न सिर्फ प्रशासनिक भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि न्याय की उम्मीद में भटकता एक किसान किस हद तक टूट सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली हीरोइन जिसने तोड़ीं सारी हदें, बिकिनी पहनी, प्यार के लिए इस्लाम अपनाया
    Next Article Supreme Court: आवारा कुत्तों के मामले में हम जिम्मेदारी तय करने से पीछे नहीं हटेंगे: सुप्रीम कोर्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026

    अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    By परवेश चौहानJuly 23, 2026

    शुभमन गिल को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा नई दिल्ली. इंग्लैंड में हाल में खत्म…

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.