Close Menu
    What's Hot

    पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

    April 27, 2026

    जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा : दीपक बाली

    April 27, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 2 एसडीओ और 1 जेई को किया गया सस्पेंड, 2 कार्यकारी XEN चार्जशीट , जानें पूरा मामला
    हरियाणा

    हरियाणा में 2 एसडीओ और 1 जेई को किया गया सस्पेंड, 2 कार्यकारी XEN चार्जशीट , जानें पूरा मामला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रदेश में पेयजल आपूर्ति, महाग्राम योजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) तथा आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभागीय तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

    बैठक में विभाग के मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र दाहिमा, सहित विभाग के प्रमुख अभियंता, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता भी मौजूद थे, जबकि उपमंडल अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ऑनलाइन जुड़े थे।

    बैठक के दौरान महाग्राम योजना में अनियमितताएं पाए जाने पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सख्त रुख अपनाते हुए 2 उपमंडल अभियंता (एसडीओ) और 1 कनिष्ठ अभियंता (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा 2 कार्यकारी अभियंता (एक्सईन) को चार्जशीट करने के निर्देश दिए।

    यह कार्रवाई डबवाली क्षेत्र के गांव गंगा से संबंधित मामले में की गई है, जहां महाग्राम योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, भ्रष्टाचार या गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाग्राम योजना सहित सभी योजनाओं में कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा फील्ड स्तर पर निरीक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


    हरियाणा

    बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना है। इसके तहत सरकार 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के मानक के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

    मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए पानी की सैंपलिंग की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत किया जाए तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पानी लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, ऐसे में इसके लिए विशेषतौर पर ध्यान रखा जाए।ब

    बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि महाग्राम योजना के तहत प्रदेश में अब तक 19 गांवों में कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 12 गांवों में कार्य शीघ्र पूर्ण होने वाला है। इसके अतिरिक्त 40 गांवों में परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं के अनुरूप आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर पेयजल, सीवरेज एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

    मंत्री गंगवा ने प्रदेश में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) की स्थिति की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी एसटीपी सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी एसटीपी में तकनीकी या परिचालन संबंधी समस्या की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।


    Court Bharti 2026

    आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने अभी से विभागीय तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था, जल स्रोतों की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की समीक्षा की जाए।

    बैठक में नए जलघरों के निर्माण की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता हो, वहां नए जलघर स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान कर प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

    बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बैठक के दौरान विभाग के मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र दाहिमा, सहित विभाग के प्रमुख अभियंता, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता भी मौजूद थे।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, दो मंत्रियों को मिले नए विभाग
    Next Article 1 अप्रैल से सितंबर के बीच होगा जनगणना 2027 का पहला फेज
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026

    हरियाणा के सिरसा में ई-रिक्शा चालक के साथ लूट और मारपीट, जबरन ट्रांसफर करवाए पैसे

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    हरियाणा के मौसम में आज होगा बड़ा बदलाव

    April 27, 2026

    पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम! केवल ब्याज से 18 लाख रुपये से अधिक की कमाई

    April 27, 2026

    हरियाणा में मूंग की खेती पर मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

    April 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

    By अंकित कुमारApril 27, 2026

    West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर…

    जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा : दीपक बाली

    April 27, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.