ई मेल के जरिए मिली धमकी, कोर्ट परिसर कराए गए खाली, डॉग स्क्वाड जांच कर रही
Bomb Threats Courts, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: 7 राज्यों के 11 कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए मिली है, जिन राज्यों के कोर्ट कॉम्पलैक्स को उड़ाने की धमकी दी गई है। उनमें, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कोर्ट परिसर शामिल है। जैसे ही धमकी भरा ई-मेल मिला, तुरंत कोर्ट परिसर खाली करा लिए गए हैं। पुलिस की टीमें और डॉग स्क्वाड जांच कर रही है।
सभी जगह दहशत का माहौल है। पंजाब के फिरोजपुर, मोगा, रोपड़ जिला अदालत को भी थ्रेट कॉल आई है। वहीं, हिमाचल हाईकोर्ट को भी धमकी मिली है। इससे वहां दहशत का माहौल है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जिला एवं सेशन जज की मेल पर यह धमकी आई है।
- बिहार: बिहार के 4 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें पटना सिविल कोर्ट, पटना सिटी कोर्ट, किशनगंज सिविल कोर्ट, गयाजी सिविल कोर्ट शामिल है। धमकी एक अज्ञात मेल के जरिए दी गई है, जिसमें लिखा है-कोर्ट परिसर में 3 आरडीएक्स रखा है। 2.30 बजे कोर्ट को बम से उड़ा देंगे। धमकी के बाद प्रदेश के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
- छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने भेजी है। धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के रीवा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी भरा मैसेज सीधे प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रिंसिपल डीजे) को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल डीजे ने यह मैसेज तत्काल रीवा पुलिस अधीक्षक को फॉरवर्ड किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
- केरल: केरल के कासरगोड जिला कोर्ट को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि परिसर को खाली कराकर जांच की गई। धमकी सुबह करीब 11 बजे जिला अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, तुरंत बम निरोधक दस्ते को निरीक्षण के लिए भेजा गया और अदालत परिसर को खाली करा दिया गया। अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं, इसलिए काटते हैं: सुप्रीम कोर्ट

