सुरक्षा बलों ने किए जब्त, एरिया में विशेष जांच अभियान जारी
Jammu Breaking News (द भारत ख़बर), जम्मू : भारत और पाकिस्तान की सीमा हमेशा से ही संवेदनशील रही है। एक तरफ जहां पाकिस्तान पहाड़ी एरिया में धुंध और खराब मौसम का फायदा उठाकर वहां से घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है वहीं मैदानी एरिया में भी वह खराब मौसम का फायदा उठाने की ताक में रहता है। ऐसी की एक नाकाम कोशिश पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के सांबा एरिया में की करने की कोशिश की गई।
यहां पर देर रात पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन ने हथियारों की खेप गिराई। यह खेप सांबा सेक्टर के गांव पलूरा के नजदीक गिराई गई। हालांकि खराब मौसम का फायदा उठाते हुए ड्रोन तो पाकिस्तानी सीमा में सुरक्षित जाने में कामयाब रहा लेकिन मुस्तैद सुरक्षा बलों ने गिराए गए हथियारों की खेप जब्त कर ली।
मात्र दो मिनट में गिराए हथियार
स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि देर रात करीब दो मिनट तक गांव पलूरा के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए देखा। ड्रोन के गायब होने के तुरंत बाद, स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही, सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन सर्च आॅपरेशन के दौरान, सुरक्षाबलों ने ड्रोन के माध्यम से गिराए हथियार जब्त किए जिनमें 2 पिस्टल, 1 हैंड ग्रेनेड, 3 मैगजीन लगभग 16 पिस्टल राउंड थे। घटना के बाद, सांबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए लगातार गश्त कर रही हैं।
पिछले दिनों कुपवाड़ा में मिली थी सफलता
कुपवाड़ा जिले में सोगम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वेक पुतुसाई इलाके में मंगलवार को सर्च आॅपरेशन के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। सूत्रों के अनुसार सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), बीएसएफ की 31 बटालियन और 8 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक ठिकाने से 7.62 एमएम के 34 कारतूस, 9 एमएम के 18 कारतूस, पिस्टल की एक मैगजीन, एक पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड, चार चीनी ग्रेनेड और एक एम्युनिशन पाउच मिला था।
ये भी पढ़ें : US-Venezuela Conflict : वेनेजुएला में निवेश के लिए हमसे बात करें : ट्रंप

