Close Menu
    What's Hot

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    July 23, 2026

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, अब ऐसे होगी आयु गणना
    हरियाणा

    हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, अब ऐसे होगी आयु गणना

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस में 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच अभ्यर्थियों की उम्र को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया और छात्र संगठनों के बीच चल रही अटकलों के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की आयु की गणना पूरी तरह हरियाणा पुलिस रूल्स के अनुसार ही की जाएगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हाल ही में 5500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में 4500 पुरुष कॉन्स्टेबल, 600 महिला कॉन्स्टेबल और जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के लिए 400 पुरुष कॉन्स्टेबल पद शामिल हैं। नोटिफिकेशन जारी होते ही बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन उम्र सीमा को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

    दरअसल, अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आयोजन में हुई देरी के कारण कई योग्य उम्मीदवार अब ओवरएज हो गए हैं। ग्रुप-C पदों के लिए CET 2022 के बाद 2025 में आयोजित किया गया, जिससे कई ऐसे युवा आयु सीमा से बाहर हो गए जो पहले पूरी तरह पात्र थे। इसी कारण अभ्यर्थी सामान्य और आरक्षित वर्गों में तीन साल की अतिरिक्त आयु छूट की मांग कर रहे हैं।


    Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट, 19 नवंबर को बदलेगा मौसम

    कई युवा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण दे रहे हैं, जहां पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को तीन साल की आयु छूट दी गई थी। इसी आधार पर हरियाणा में भी समान छूट की मांग सोशल मीडिया और छात्र संगठनों के माध्यम से उठाई जा रही है। हालांकि, इस मांग पर आयोग ने स्थिति साफ कर दी है।

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आयु की गणना भर्ती अधिसूचना जारी होने वाले महीने के पहले दिन के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आयोग ने यह भी बताया है कि वर्ष 2024 में रद्द हुई भर्ती में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, उन्हें इस नई भर्ती में उम्र में छूट दी जाएगी। इसके लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।


    Photo 1768746117815

    इस पूरे मामले पर आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती विज्ञापन में उम्र को लेकर सभी नियम स्पष्ट रूप से लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस रूल्स के अनुसार जिस महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू होती है, उसी महीने की पहली तारीख को आधार मानकर उम्मीदवार की आयु तय की जाती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया 20 अगस्त को शुरू होती है, तो आयु की गणना 1 अगस्त को मानकर की जाएगी।

    फिलहाल हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा या अन्य चरणों की तारीखें तय नहीं हुई हैं और अभी केवल आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन फाइनल सब्मिट करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि बाद में किसी तरह का भ्रम या विवाद उत्पन्न न हो। Haryana Police Constable Recruitment

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM मान बोले- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरु साहिबान के सिपाही बनने की बजाय सुखबीर बादल के सिपाही बने हुए हैं
    Next Article Nitin Naveen : कभी सपने में भी नहीं सोचा था इतना बड़ा पद मिलेगा : नितिन नवीन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026

    अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    By परवेश चौहानJuly 23, 2026

    शुभमन गिल को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा नई दिल्ली. इंग्लैंड में हाल में खत्म…

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.