Close Menu
    What's Hot

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरी जानकारी
    हरियाणा

    हरियाणा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    HBSE Date Sheet 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का बहुप्रतीक्षित तिथि-पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड की इस आधिकारिक घोषणा के साथ ही प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर परीक्षा की विस्तृत डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुचारू रूप से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तकआयोजित की जाएंगी।

    बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में कराई जाएंगी। परीक्षा का समय प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। HBSE Date Sheet 2026

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दें, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई और पुनरावृत्ति की योजना बेहतर तरीके से बना सकें। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि ये परीक्षाएं भले ही विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी, लेकिन परीक्षा का संचालन पूरी तरह बोर्ड द्वारा जारी तिथि-पत्र के अनुसार ही किया जाना अनिवार्य होगा। HBSE Date Sheet 2026


    Kal Ka Mousam, Aaj Ka Mausam, Weather Forecast Today, India Weather News, Rain Alert India, Western Disturbance Update, Fog Alert North India

    बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अनधिकृत सूचना पर ध्यान न दें और परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

    हरियाणा बोर्ड की इस घोषणा के बाद अब छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए पर्याप्त समय है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते जारी की गई डेटशीट छात्रों के लिए तनाव कम करने और बेहतर रणनीति के साथ परीक्षा की तैयारी करने में सहायक साबित होगी। HBSE Date Sheet 2026

    कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होंगी। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 19 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी को अंग्रेजी, 23 फरवरी को गणित और 25 फरवरी को विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार 27 फरवरी को ड्राइंग और अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। वहीं 2 मार्च को संस्कृत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा रखी गई है। इसके अलावा गुरुकुल पद्धति से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 6 मार्च को संस्कृत व्याकरण की विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।


    Haryana Exam Rules

    वहीं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से आरंभ होंगी। पहले चरण में 16 फरवरी को अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव) की परीक्षा ली जाएगी। 18 फरवरी को हिंदी (कोर और इलेक्टिव) विषय का पेपर होगा। इसके बाद 23 फरवरी को फिजिक्स और अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 25 फरवरी को केमिस्ट्री, अकाउंट्स और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पेपर होंगे। 27 फरवरी को इतिहास, बायोलॉजी और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा तय की गई है। 28 फरवरी को राजनीतिक विज्ञान का पेपर आयोजित किया जाएगा, जबकि 2 मार्च को गणित विषय की परीक्षा के साथ कक्षा 11वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान खान को मनाते-मनाते रोने लगे थे करण जौहर
    Next Article BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    By अंकित कुमारMarch 8, 2026

    Congress Targeted Central Government : केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता…

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026

    आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.