Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: 13 से 15 मार्च तक होगा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026

    March 12, 2026

    1690 करोड़ घटी शाहरुख खान की दौलत, टेलर स्विफ्ट से भी पीछे रहे

    March 12, 2026

    अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

      March 12, 2026

      मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

      March 12, 2026

      दोनों सदनों में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार

      March 12, 2026

      कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

      March 12, 2026

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा
    हरियाणा

    सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद मनीष कुमार ने अपनी ही पार्टी के नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुला विरोध शुरू कर दिया है। पार्षद ने 27 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।

    विवाद की वजह चेयरमैन द्वारा मीडिया में दिए गए वे बयान हैं, जिनमें उन्होंने वार्ड नंबर 13 में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाने और पार्षद के खाते में राशि डाले जाने का दावा किया था। इन बयानों के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

    ‘हवाई दावों’ से जनता में गलत संदेश: पार्षद

    वार्ड नंबर 13 (रूप नगर क्षेत्र) के पार्षद मनीष कुमार का कहना है कि चेयरमैन के कथित दावों का जमीनी सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। उनके मुताबिक वार्ड में अब तक एक भी विकास कार्य शुरू नहीं हुआ, जबकि जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

    मनीष कुमार ने कहा कि चेयरमैन सार्वजनिक मंचों पर यह कह रहे हैं कि दो करोड़ रुपये के काम करवा दिए गए हैं और पार्षद के खाते में पैसे डाल दिए गए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके खाते में एक रुपया भी नहीं आया और न ही वार्ड में किसी तरह का काम शुरू हुआ है। इन बयानों के कारण वार्डवासी उनसे जवाब मांग रहे हैं और उन्हें भ्रष्ट समझने लगे हैं।

    वर्क ऑर्डर के बावजूद काम रुका होने का आरोप

    पार्षद का आरोप है कि पिछले करीब दो महीनों से विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद काम जानबूझकर रोका गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई बार चेयरमैन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अब उनका फोन तक नहीं उठाया जा रहा।

    चेयरमैन के दावे

    नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी ने मीडिया में दावा किया था कि वार्ड नंबर 13 में करीब 73 लाख रुपये की लागत से 10 से अधिक गलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें रूप नगर की छह गलियां, अमरनाथ डेरा गली और नटार रोड की गलियां शामिल हैं। चेयरमैन के अनुसार ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं और स्थानीय लोग विकास कार्यों से संतुष्ट हैं।


    Haryana Police Constable Recruitment

    कागजी दावे बनाम जमीनी हकीकत

    वहीं पार्षद मनीष कुमार ने चेयरमैन के दावों को पूरी तरह कागजी बताते हुए कहा कि परिषद की अंदरूनी राजनीति और खींचतान के कारण ठेकेदार भी काम शुरू नहीं कर पा रहा है। उनका कहना है कि अगर वास्तव में काम हुए हैं तो जनता के सामने यह साफ किया जाए कि पैसा किस खाते में गया और काम कहां चल रहा है।

    27 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन

    पार्षद मनीष कुमार ने ऐलान किया है कि 27 जनवरी को वह अपने वार्ड के लोगों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन से सीधे सवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि विकास कार्यों की राशि कहां खर्च हुई और वार्ड में काम कब शुरू होगा।

    संभावित प्रदर्शन को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है, हालांकि अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में यह विवाद सिरसा की स्थानीय राजनीति में और तेज हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमीर और गरीब को समान स्वास्थ्य सुविधाएं
    Next Article Switzerland News: हटाए जा सकते हैं भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ : स्कॉट बेसेंट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

    March 12, 2026

    हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट

    March 12, 2026

    कुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने दबोचा सब्जी चोर, जमकर की धुनाई

    March 11, 2026

    कुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर

    March 11, 2026

    हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, 14 मार्च से बारिश के आसार

    March 11, 2026

    हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

    March 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Punjab News: 13 से 15 मार्च तक होगा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026

    By श्वेता चौहानMarch 12, 2026

    Punjab News: इंडस्ट्री और कॉमर्स, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, पावर और लोकल गवर्नमेंट के कैबिनेट मिनिस्टर, संजीव…

    1690 करोड़ घटी शाहरुख खान की दौलत, टेलर स्विफ्ट से भी पीछे रहे

    March 12, 2026

    अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

    March 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.