Close Menu
    What's Hot

    पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

    April 19, 2026

    FASTag को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, गलत वाहन नंबर वाले टैग तुरंत होंगे ब्लैकलिस्ट

    April 19, 2026

    सनी देओल-आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

      April 19, 2026

      अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

      April 19, 2026

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

      April 19, 2026

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अमीर और गरीब को समान स्वास्थ्य सुविधाएं
    पंजाब

    अमीर और गरीब को समान स्वास्थ्य सुविधाएं

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 24, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू की है। यह योजना सुनिश्चित करती है कि राज्य के प्रत्येक निवासी को आर्थिक तंगी की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार उपलब्ध हो। इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान किया जाएगा, जो इसे देश की सबसे व्यापक स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल करता है।

    इस पहल के माध्यम से पंजाब ने बिना किसी आय सीमा या बहिष्करण शर्त के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान कर एक नया राष्ट्रीय मानक स्थापित किया है। यह योजना भारत में लागू किसी भी अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना की तुलना में अधिक समावेशी और व्यापक है।

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना क्या है?

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना एक सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्यभर में सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों के माध्यम से मुफ्त और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी इलाज खर्चों का भुगतान अस्पतालों और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच सीधे किया जाता है, जिससे मरीजों को अपनी जेब से कोई भी खर्च नहीं करना पड़ता।

    योजना के तहत पात्रता

    यह योजना पंजाब के सभी मूल निवासियों पर लागू होती है। इसमें आय या श्रेणी आधारित सभी प्रतिबंधों को समाप्त कर इसे पूरी तरह सार्वभौमिक बनाया गया है। पंजाब की वैध वोटर आईडी वाले परिवार इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण के पात्र हैं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को उनके माता-पिता या अभिभावक की वोटर आईडी के माध्यम से कवर किया जाएगा। सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी तथा पंजाब सरकार के विभागों, निगमों, ट्रस्टों और सोसाइटियों में अनुबंध, आउटसोर्सिंग या कंसल्टेंसी आधार पर कार्यरत व्यक्ति भी इस योजना के पात्र हैं। योजना में कोई आय सीमा नहीं है।

    कवरेज और लाभार्थी

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लगभग 65 लाख परिवारों को हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे पंजाब के लगभग 3 करोड़ नागरिकों को कवरेज मिलेगा। प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। पूर्व में 5 लाख रुपये की सीमा को दोगुना कर इस योजना के तहत परिवारों के लिए स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।

    हेल्थ कार्ड जारी करना

    इस योजना के अंतर्गत हेल्थ कार्ड कैशलेस इलाज प्राप्त करने का प्रमुख दस्तावेज होगा। ये कार्ड सुविधा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों या आधार कार्ड एवं पंजाब की वोटर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए यूथ क्लब के प्रशिक्षित सदस्य राज्यभर में घर-घर जाकर परिवारों की सहायता करेंगे।

    चिकित्सा उपचार और कवर की गई सेवाएं

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में 2,300 से अधिक उपचार पैकेज शामिल हैं। इनमें ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी जैसी चिकित्सा विशेषज्ञताओं के अंतर्गत सेकेंडरी और टर्शियरी स्तर की सेवाएँ शामिल हैं। योजना में हृदय शल्य चिकित्सा, कैंसर उपचार, किडनी डायलिसिस एवं ट्रांसप्लांट, मस्तिष्क और रीढ़ की सर्जरी, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद सर्जरी, प्रसूति एवं नवजात देखभाल, दुर्घटना एवं आपातकालीन सेवाएँ, आईसीयू देखभाल तथा अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद की सेवाएँ शामिल हैं। संबंधित डायग्नोस्टिक सेवाएँ भी कवर की जाती हैं।

    योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पताल

    इस योजना के तहत लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों, निजी अस्पतालों, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप अस्पतालों और पंजाब के सभी मेडिकल कॉलेजों के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। अब तक कुल 823 अस्पताल सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। इनमें चार सरकारी मेडिकल कॉलेज, चार निजी मेडिकल कॉलेज और एक पीपीपी मॉडल पर संचालित मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा 23 जिला अस्पताल, 41 उप-मंडलीय अस्पताल और 151 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी योजना में शामिल हैं, जिस से जिला और उप जिला स्तर पर स्वस्थ संभाल तक पहुंच ओर बेहतर हुई है।

    एमएमएसवाई के तहत सूचीबद्ध 559 निजी अस्पतालों का योगदान भी महत्वपूर्ण है। इनमें पीआईएमएस मेडिकल एंड एजुकेशन चैरिटेबल सोसाइटी जालंधर, आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बठिंडा, चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज पठानकोट, रिमट मेडिकल कॉलेज फतेहगढ़ साहिब, ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज पटियाला, नीलम अस्पताल पटियाला, श्री गुरु राम दास चैरिटेबल अस्पताल अमृतसर, कैपिटल अस्पताल जालंधर, सोहाना अस्पताल एसएएस नगर और अमर अस्पताल एसएएस नगर प्रमुख हैं। पंजाब सरकार इस नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

    इलाज कहां उपलब्ध होगा

    लाभार्थी पंजाब भर के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं। चंडीगढ़ स्थित सूचीबद्ध अस्पताल भी इसमें शामिल हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर राज्य से बाहर इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

    कैशलेस इलाज कैसे मिलेगा

    इलाज के लिए लाभार्थी को सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना हेल्थ कार्ड प्रस्तुत करना होगा। मरीज से किसी प्रकार का भुगतान नहीं लिया जाएगा। इलाज पूरा होने के बाद अस्पताल द्वारा दावा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका भुगतान 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। निर्बाध सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार पहले ही बीमा कंपनी को अग्रिम प्रीमियम का भुगतान कर चुकी है।

    कार्यान्वयन और वित्तीय प्रबंध

    यह योजना एक हाइब्रिड मॉडल के तहत लागू की जा रही है। प्रति परिवार 1 लाख रुपये का बीमा कवरेज यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है, जबकि 10 लाख रुपये तक की शेष राशि पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के माध्यम से वहन की जाती है। योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 1,200 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना यह सुनिश्चित करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि कोई भी नागरिक केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे। बिना किसी भेदभाव के सार्वभौमिक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर यह योजना पंजाब को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधारों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाती है।

    अधिक जानकारी और योजना के अंतर्गत पंजीकरण सहायता के लिए नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से संपर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article92 रुपए प्रति डॉलर के नजदीक पहुंची भारतीय मुद्रा
    Next Article सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, 3 दिनों में 2 AAP नेताओं के घरों पर छापे

      April 18, 2026

      अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, CM मान ने रखी आधारशिला

      April 18, 2026

      CM भगवंत मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

      April 18, 2026

      पंजाब पुलिस अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसेगी, आईआईटी रोपड़ सॉफ्टवेयर विकसित करेगा

      April 17, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 177 करोड़ रुपए की

      April 17, 2026

      CM सैनी  बोले- संत कबीर जी के विचार आज भी मानवता

      April 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

      By अंकित कुमारApril 19, 2026

      Gangotri-Yamunotri Dham: पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना…

      FASTag को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, गलत वाहन नंबर वाले टैग तुरंत होंगे ब्लैकलिस्ट

      April 19, 2026

      सनी देओल-आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

      April 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.