Close Menu
    What's Hot

    कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

    August 6, 2026

    Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»1690 करोड़ घटी शाहरुख खान की दौलत, टेलर स्विफ्ट से भी पीछे रहे
    मनोरंजन

    1690 करोड़ घटी शाहरुख खान की दौलत, टेलर स्विफ्ट से भी पीछे रहे

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shah Rukh Khan Net Worth: 1690 करोड़ घटी शाहरुख खान की दौलत, टेलर स्विफ्ट से भी पीछे रहे
    Shah Rukh Khan Net Worth: 1690 करोड़ घटी शाहरुख खान की दौलत, टेलर स्विफ्ट से भी पीछे रहे

    रामायण के प्रोड्यूसर की नेटवर्थ ने चौंकाया
    Shah Rukh Khan Net Worth, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दौलत के मामले में भी एक बार फिर किंग साबित हुए हैं। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में शाहरुख खान ने फिर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में शाहरुख देश के सबसे अमीर अभिनेता के तौर पर शामिल हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले किंग खान को झटका लगा है। उनकी दौलत में गिरावट दर्ज की गई है। लिस्ट के मुताबिक शाहरुख की नेटवर्थ 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,800 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 5 मार्च को जारी हुई थी। नेटवर्थ 15 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक है। बिलिनेयर के मामले में भारत दुनिया में तीसरे पायदान पर रहा। लिस्ट में भारत से 308 बिलिनेयर के नाम को शामिल किया गया है। बिलिनेयर के मामले में चीन (1110) पहले और अमेरिका (1000) दूसरे नंबर पर रहा।

    इस साल शाहरुख को लगा झटका

    पिछले साल यानी 2025 में शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर सेलिब्रिटी थे। उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,490 करोड़ रुपए बताई गई थी। मगर इस साल उनकी दौलत में कमी आई है और नेटवर्थ 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,800 करोड़ रुपए ही रही है। यानी शाहरुख की दौलत में 1690 करोड़ रुपए की कमी आई है। लिस्ट के अन्य सेलिब्रिटीज की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर म्यूजिक आइकॉन Jay-Z रहे। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर (25,828 करोड़ रुपये) बताई गई।

    टेलर स्विफ्ट से आगे थे शाहरुख

    पिछले साल शाहरुख खान टेलर स्विफ्ट से भी आगे थे, लेकिन इस साल टेलर स्विफ्ट की नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर (14,759 करोड़ रुपए) आंकी गई। 2025 में टेलर स्विफ्ट की नेटवर्थ 1.3 बिलियन (11,991 करोड़ रुपए) बताई गई थी। वहीं हॉलीवुड सिंगर रिहाना की नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर (13,836 करोड़ रुपए) बताई गई है। खास बात ये है कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी 1 बिलियन डॉलर यानी 9,204 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में जगह बनाई है।

    किंग को किंग का इंतजार

    साल 2023 के बाद से शाहरुख खान की कोई फिल्म नहीं आई है। 2023 में किंग खान की पठान, जवान और डंकी रिलीज हुई थीं। फिलहाल शाहरुख अपनी अगली फिल्म किंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी। इसी फिल्म से सुहाना का बड़े पर्दे पर डेब्यू होने वाला है।

    ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा
    Next Article Punjab News: 13 से 15 मार्च तक होगा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

      By श्वेता चौहानAugust 6, 2026

      Punjab News: केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) के उत्पादन को तेज़ी से…

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.