Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली-NCR में सुहावना हुआ मौसमन, जानें कितने दिनों तक होगी बारिश?

    August 7, 2026

    Ather को टक्कर देने वाली स्टार्टअप RIVER ने 12 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी

    August 7, 2026

    Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार
    दिल्ली

    राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार
    Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, चलेंगी तेज व ठंडी हवाएं

    Delhi Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते जहां आज फिर से बारिश होने की संभावना है वहीं तेज हवा भी चलेगी। जिससे एक तरफ जहां ठंड का असर बढ़ेगा वहीं प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। ज्ञात रहे कि बीते शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के चलने के साथ ही अच्छी बारिश हुई थी जिससे प्रदूषण में काफी कमी आई थी और लोगों को सांस लेने के लिए साफ हवा मिली थी।

    मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। अल सुबह से दोपहर के बीच गर्जन वाले बादल बनने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। दोपहर से रात के दौरान भी वर्षा के कुछ दौर और हो सकते हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 व नौ डिग्री रहने की संभावना है।

    हवा की हालत फिर हुई खराब

    पिछले सप्ताह कुछ दिन हवा की हालत सही रहने के बाद अब यह फिर से बिगड़ रही है। हालांकि यदि आज बारिश का दौर शुरू होता है तो इसमें दोबारा सुधार आ सकता है। लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को हुई बारिश का असर अब खत्म हो चुका है और राजधानी की हवा की हालत फिर से खराब हो चुकी है।

    सीपीसीबी द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों की बात करें तो आज यानि मंगलवार सुबह 7.30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 287 था, जो हवा की ‘खराब’ कैटेगरी में आता है। इससे पहले, सोमवार को एक्यूआई 241 था, जो भी खराब कैटेगरी में था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है।

    आनंद विहार में एक्यूआई 362, चांदनी चौक में 319, आईटीओ में 312, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास एक्यूआई 240, पांडव नगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के पास एक्यूआई 362 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में एक्यूआई 219, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 226 और गाजियाबाद में एक्यूआई 302 रिकॉर्ड किया गया है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या ‘स्मार्ट शिफ्ट’ से भारत बनाएगा यूरोपीय बाजार में पहुंच
    Next Article सनी देओल की फिल्म का जलवा, 4 दिन में उड़ाए रिकॉर्ड्स
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली-NCR में सुहावना हुआ मौसमन, जानें कितने दिनों तक होगी बारिश?

      August 7, 2026

      IMD Weather Alert: दिल्ली में सुबह से बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 7, 2026

      दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

      August 6, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 6, 2026

      देशभर में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली-NCR और यूपी में कैसा रहेगा मौसम? जानें वेदर अपडेट

      August 5, 2026

      मौसम अलर्ट: IMD ने जारी कर दी है चेतावनी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR में हैं तो हो जाएं सावधान, जमकर बरसेंगे बादल | State

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली-NCR में सुहावना हुआ मौसमन, जानें कितने दिनों तक होगी बारिश?

      By परवेश चौहानAugust 7, 2026

      Delhi NCR Weather | Delhi Kal Ka Mausam |  Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों…

      Ather को टक्कर देने वाली स्टार्टअप RIVER ने 12 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.