Close Menu
    What's Hot

    पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए बड़ी तैयारी में, CM मान…

    January 27, 2026

    26 जून को रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल

    January 27, 2026

    दक्षिण 24 परगना जिले में 2 गोदामों में आग लगने से आठ लोगों की मौत

    January 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दक्षिण 24 परगना जिले में 2 गोदामों में आग लगने से आठ लोगों की मौत

      January 27, 2026

      भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

      January 27, 2026

      India-EU Trade Deal: भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा भारत-ईयू व्यापार समझौता : पीएम मोदी

      January 27, 2026

      अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 25 की मौत

      January 27, 2026

      आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

      January 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, January 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»SYL पर हुई हरियाणा–पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक
    पंजाब

    SYL पर हुई हरियाणा–पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा और पंजाब के मध्य एसवाईएल के विषय को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस विषय पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल भी मौजूद रहे।

    बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने “पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत,” का संदेश दिया है। यह गुरुओं की पावन धरती है और गुरुओं की शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन हैं, जो हमारे लिए मार्गदर्शक है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों राज्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि एसवाईएल से जुड़े मुद्दे पर आगे विस्तृत चर्चा के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि व्यावहारिक और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

    उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और आज की बैठक भी उसी दिशा में आयोजित की गई। पहले भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में बैठक हो चुकी है।

    प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज की बैठक बड़े ही अच्छे माहौल में हुई है और इस बात पर सहमति बनी है कि पहले दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मसले पर बैठक करेंगे।

    इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर, पंजाब के मुख्य सचिव के पी सिन्हा, हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, दोनों राज्यों के एडवोकेट जनरल भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबके सामने थामे हाथ! दिशा पाटनी और तलविंदर की लोलापालूजा एंट्री ने मचाया बवाल
    Next Article हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं काटने पड़ेंगे CSC सेंटर के चक्कर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए बड़ी तैयारी में, CM मान…

      January 27, 2026

      सप्ताह में 5 दिन काम की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल

      January 27, 2026

      गणतंत्र दिवस: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में तिरंगा लहराया, पंजाब में शासन संबंधी सुधारों का जिक्र किया*

      January 26, 2026

      सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन : CM मान बोले-सलेरन डैम हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को टक्कर देगा

      January 26, 2026

      पंजाब में एस.एस.एफ. के गठन के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई : मुख्यमंत्री  मान

      January 26, 2026

      नांदेड़ में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस…

      January 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब के लिए बड़ी तैयारी में, CM मान…

      By श्वेता चौहानJanuary 27, 2026

      Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ कैंपेन…

      26 जून को रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल

      January 27, 2026

      दक्षिण 24 परगना जिले में 2 गोदामों में आग लगने से आठ लोगों की मौत

      January 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.