Close Menu
    What's Hot

    जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई फटकार; पोस्ट हुआ वायरल

    June 6, 2026

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा पुरातत्व विभाग में बड़ा घोटाला, डिप्टी डायरेक्टर समेत 2 लोगों पर FIR, जानें पूरा मामला
    हरियाणा

    हरियाणा पुरातत्व विभाग में बड़ा घोटाला, डिप्टी डायरेक्टर समेत 2 लोगों पर FIR, जानें पूरा मामला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) ने बड़ा एक्शन लिया है। पंचकूला यूनिट ने पुरातत्व विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. बनानी भट्टाचार्य और IIT कानपुर से जुड़े व्यक्ति जावेद के खिलाफ रिश्वत, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस की यह कार्रवाई विभागीय कामकाज में गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा करती है।

    SV&ACB की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि विजिलेंस ब्यूरो को पिछले साल सितंबर और नवंबर में दो अलग-अलग शिकायतें मिली थीं। इनमें एक शिकायत कथित भ्रष्टाचार और दूसरी डॉ. बनानी भट्टाचार्य की नियुक्ति से जुड़ी हुई थी। इन दोनों शिकायतों को कार्रवाई के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा गया था। मुख्य सचिव कार्यालय और विजिलेंस के महानिदेशक से मिले संचार के आधार पर पंचकूला में FIR दर्ज की गई।

    शिकायत के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार सर्वे (GPRS) के कार्य में टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया। आरोप है कि बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन के ‘पसंदीदा’ एजेंसी को काम सौंपा गया और खरीद प्रक्रिया को जानबूझकर खुले बाजार से छिपाया गया। यह भी सामने आया है कि किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेंडर नोटिस जारी नहीं किया गया, जिससे प्रतिस्पर्धा पूरी तरह खत्म हो गई। एक RTI के जवाब में विभाग द्वारा टेंडर के विज्ञापन न होने की बात स्वीकार किए जाने का भी दावा किया गया है।

    FIR में कहा गया है कि GPRS सेवाओं की खरीद हरियाणा वित्त विभाग द्वारा तय प्रक्रियाओं के बिना की गई। डॉ. भट्टाचार्य पर केंद्रीय सतर्कता आयोग के पारदर्शिता मानकों और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल से जुड़ी अनिवार्य गाइडलाइंस की अनदेखी करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ नीति के उल्लंघन की बात भी सामने आई है, क्योंकि क्लास-I स्थानीय विक्रेताओं को बोली प्रक्रिया में मौका नहीं दिया गया।

    शिकायत में सवाल उठाया गया है कि GPRS कार्य के लिए केवल IIT कानपुर को ही क्यों आमंत्रित किया गया, जबकि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और IIT रुड़की जैसे अन्य सक्षम और नजदीकी संस्थानों की फिजिबिलिटी पर विचार नहीं किया गया। आरोप है कि दूसरी योग्य एजेंसियों को जानबूझकर प्रक्रिया से बाहर रखा गया।


    हरियाणा

    विजिलेंस के मुताबिक टोपरा कलां, प्राचीन टीला सुघ और प्राचीन टीला संधाये में किए गए GPRS कार्य के लिए 24.33 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जबकि इसी तरह के काम के लिए एक निजी कंपनी ने करीब 14.16 लाख रुपये का कोटेशन दिया था। इससे सरकार को वित्तीय नुकसान और एजेंसी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। FIR में यह भी दर्ज है कि IIT कानपुर से जुड़े जावेद ने छह साइटों के लिए 47.20 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया था।

    नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी गई दूसरी शिकायत में डॉ. बनानी भट्टाचार्य की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। आरोप है कि उन्हें अनिवार्य शर्तों की अनदेखी करते हुए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया और वर्षों तक उनका अनुचित तरीके से कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जाता रहा, जो संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है।

    मामले की पुष्टि करते हुए SV&ACB पंचकूला की पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहीने के अंत में सिनेमाघरों में मचेगा महा-तूफान, 11 फिल्में होंगी रिलीज
    Next Article पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सफेद हुई धरती
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

    June 6, 2026

    Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

    June 6, 2026

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026

    आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई फटकार; पोस्ट हुआ वायरल

    By श्वेता चौहानJune 6, 2026

    Peddi Movie Controversy: जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई…

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.