Close Menu
    What's Hot

    संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

    February 2, 2026

    हरियाणा के 22 HPS अफसरों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ, UPSC को भेजे जाएंगे नाम

    February 2, 2026

    रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने वाले 5 संदिग्धों की पहचान

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अजित पवार का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति
    Breaking News

    अजित पवार का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    President Draupadi Murmu
    President Draupadi Murmu: अजित पवार का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति

    President Murmu On Ajit Pawar Death, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/मुंबई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है। पुणे के बारामती में एक चार्टर प्लेन दुर्घटना में अजीत पवार की आज सुबह मौत हो गई। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, कहा कि अजित पवार का अचानक निधन बड़ी क्षति है।

    प्लेन क्रैश में 5 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद

    राष्ट्रपति ने लिखा, महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन देश के लिएएक अपूरणीय क्षति है। महाराष्ट्र के विकास में, खासकर सहकारी क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

    विमान ने मुंबई से बारामती के लिए भरी थी उड़ान

    अजित पवार और उनके सह-यात्री जिस चार्टर्ड विमान में यात्रा कर रहे थे, वह आज सुबह बारामती हवाई अड्डे के लैंडिंग रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान से महाराष्टÑ की राजधानी मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरी थी। घटनास्थल से मिले दृश्यों में विमान आग की लपटों में घिरा हुआ था और धुआं निकल रहा था।

    पांच लोगों की सुबह 8.45 बजे क्रैश-लैंडिंग के बाद मौत

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर्ड प्लेन में सवार क्रू समेत पांच लोगों की आज सुबह 8.45 बजे क्रैश-लैंडिंग के बाद मौत हो गई। मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग बारामती में रनवे के पास हुई। पवार साहब के साथ 1 पीएसओ, 1 अटेंडेंट और 2 क्रू सदस्य विमान में सवार थे। दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है।

    जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे पवार

    मंगलवार को पवार मुंबई में थे। आज वह ज़िला परिषद चुनावों के लिए एक जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। उन्होंने वहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं व अन्य गणमान्यों ने पवार के निधन पर शोक जताया है।

    यह भी पढ़ें : Amit Shah: अजीत पवार जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है पूरा एनडीए

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा का यह गांव बना फौजियों का गढ़, हर तीसरे घर से सेना में भर्ती हैं जवान, जानें
    Next Article आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      By अंकित कुमारFebruary 2, 2026

      Parliament Budget Session Live : संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन राष्ट्रपति…

      हरियाणा के 22 HPS अफसरों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ, UPSC को भेजे जाएंगे नाम

      February 2, 2026

      रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने वाले 5 संदिग्धों की पहचान

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.