Delhi News: दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी में संदिग्ध हालात में एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बंटी घड़ियाल के तौर पर हुई है। यह घटना कालकाजी पुलिस स्टेशन के एल-8 इलाके में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
‘मारपीट के दौरान हुई मौत’
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देर रात बंटी की बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों से बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान उस पर हमला किया गया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. परिवार का आरोप है कि बंटी की पीट-पीटकर हत्या की गई।
कंस्ट्रक्शन को लेकर विवाद
जानकारी के मुताबिक L8 कालकाजी में रहने वाले राजेन्द्र सिंह इसी बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं। बंटी इसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर कंस्ट्रकशन करा रहा था, इसी को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है. मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।

