Close Menu
    What's Hot

    एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे अहान शेट्टी

    February 2, 2026

    अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

    February 2, 2026

    हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

      February 2, 2026

      Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

      February 2, 2026

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अजीत पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन के शोक की घोषणा, एएआईबी करेगी विमान हादसे की जांच
    Breaking News

    अजीत पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन के शोक की घोषणा, एएआईबी करेगी विमान हादसे की जांच

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Maharashtra Breaking
    Maharashtra Breaking: अजीत पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन के शोक की घोषणा, एएआईबी करेगी विमान हादसे की जांच

    Maharashtra Breaking News, (द भारत ख़बर), मुंबई: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र (Maharashtra) उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद राज्य में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है। साथ ही दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र में आज छुट्टी और तीन दिन के शोक का ऐलान किया है।

    परिवार से सलाह लेने के बाद अंत्येष्टि का फैसला

    मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीएम फडणवीस ने कहा, पवार के अंतिम संस्कार का फैसला उनके परिवार से सलाह लेने के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा, आज हमने राज्य में छुट्टी घोषित की है, और तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। यह अजीत जी का असामयिक निधन पूरे महाराष्ट्र के लिए पूरी तरह से अपूरणीय क्षति है।

    पवार के निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक लहर

    फडणवीस ने अजीत पवार के निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक लहर है। उन्होंने पवार को एक मेहनती नेता के रूप में याद किया और राज्य के लिए उनके योगदान को याद किया। सीएम ने दुखद घटना को व्यक्तिगत क्षति बताई और कहा, अजीत दादा एक मेहनती नेता थे और किसी भी परिस्थिति में नहीं डगमगाते थे। यह महाराष्ट्र के लिए एक कठिन दिन है। ऐसी नेतृत्व क्षमता विकसित होने में समय लगता है।

    महाराष्ट्र के विकास में अजीत का बड़ा योगदान

    सीएम फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र के विकास में उनका बड़ा योगदान था। उनका निधन चौंकाने वाला है, और मेरे लिए, यह एक व्यक्तिगत क्षति है; एक दोस्त मुझे छोड़कर चला गया है। यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं और एकनाथ शिंदे बहुत जल्द बारामती के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने मुझसे इस बारे में बात की है, और दोनों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

    बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैंने सुप्रिया ताई (सुप्रिया सुले) और पार्थ पवार से बात की है। उन्होंने कहा, एक बार जब हम बारामती पहुंच जाएंगे, तो हम परिवार के सदस्यों से बात करेंगे, और फिर हम उनके अंतिम संस्कार के बारे में कुछ फैसला करेंगे। बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है, जहां अजीत पवार के पार्थिव शरीर को लाया गया है। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी (एससीपी) सांसद और अजीत पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले, पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार के साथ नई दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।

    बीते कल मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे अजीत

    अजीत पवार आज सुबह पांच अन्य लोगों के साथ से बारामती के लिए एक चार्टर प्लेन से रवाना हुए थे। बीते कल 27 जनवरी उन्होंने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी आॅन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। अजित पवार अनुभवी राजनेता और एनाीनी संस्थापक शरद पवार के भतीजे और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के चचेरे भाई थे। वह महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक गैर-लगातार उपमुख्यमंत्री रहे।

    एएआईबी ने डीजीसीए से मांगे संबंधित दस्तावेज

    विमान से संबंधित एयरफ्रेम और इंजन लॉगबुक, वर्क आॅर्डर, आॅन-बोर्ड दस्तावेज और प्रमुख निरीक्षण रिकॉर्ड आॅपरेटर से जांच के लिए एकत्र किए जाएंगे। एएआईबी की विशेष जांच टीम ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से चालक दल और विमान से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। आगे के विश्लेषण के लिए रडार डेटा, सीसीटीवी फुटेज, एटीसी टेप रिकॉर्डिंग और हॉटलाइन संचार की रिकॉर्डिंग प्राप्त की जाएगी। जंच टीम गवाहों और संबंधित कर्मियों के बयान दर्ज करेगी।

    यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Political Journey: महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे अजीत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा रोडवेज की पूरी बस राजस्थान के भादरा से चोरी, पुलिस और परिवहन विभाग में मचा हड़कंप
    Next Article हंसाते-हंसाते खुद टूट गए जाकिर खान! स्टैंड-अप से ब्रेक लेने की सच्ची वजह आई सामने
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

      February 2, 2026

      Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

      February 2, 2026

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे अहान शेट्टी

      By श्वेता चौहानFebruary 2, 2026

      Ahan Shetty: एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे अहान शेट्टी शाद अली के…

      अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

      February 2, 2026

      हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.