Close Menu
    What's Hot

    पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

    August 7, 2026

    IMD Weather Alert: दिल्ली में सुबह से बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 7, 2026

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»महाराष्ट्र सियासत के ‘दादा’ अजीत अनंतराव पवार का अंतिम संस्कार कल 
    Breaking News

    महाराष्ट्र सियासत के ‘दादा’ अजीत अनंतराव पवार का अंतिम संस्कार कल 

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 28, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ajit Pawar Death Updates
    Ajit Pawar Death Updates: महाराष्ट्र सियासत के ‘दादा’ अजीत अनंतराव पवार का अंतिम संस्कार कल 

    Ajit Pawar Died In Plane Crash, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजीत अनंतराव पवार (66) का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र की राजनीति में ‘दादा’ के नाम से मशहूर और प्रभावशाली नेता अजित पवार मुंबई से चार अन्य लोगों के साथ चार्टर्ड प्लेन में सवार होकर पुणे जिले के बारामती के लिए निकले थे। बारामती में विमान की लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ और अजीत के साथ विमान में सवार 4 अन्य लोग भी नहीं बच पाए। इन चार लोगों में विदिप दिलीप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और शंभवी पाठक शामिल हैं।

    सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हुई क्रैश लैंडिंग 

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक विमान बारामती में रनवे के पास सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर क्रैश लैंड हो गया और पांचों लोगों की मौत हो गई। अजीत का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे बारामती में किया जाएगा। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए अजीत पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में रखा जाएगा। हादसे की खबर सुनकर महाराष्टÑ के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

    परिवार में पत्नी सुनेत्रा, बड़े बेटे पार्थ और छोटे बेटे जय पवार

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और महाराष्टÑ के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने अजीत पवार के असामयिक निधन पर शोक जताया और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा, बड़े बेटे पार्थ और छोटे बेटे जय पवार शामिल हैं। अजित पवार अपनी पत्नी के सबसे करीब थे और पत्नी सुनेत्रा अक्सर उनके साथ चुनावी रैली में भी नजर आती थीं। उनके बड़े बेटे पार्थ चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

    एएआईबी करेगा जांच, डीजीसीए से मांगे दस्तावेज

    विमान हादसे की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) जांच करेगा। दुर्घटना से संबंधित एयरफ्रेम और इंजन लॉगबुक, वर्क आर्डर, आन-बोर्ड दस्तावेज और प्रमुख निरीक्षण रिकॉर्ड आॅपरेटर से जांच के लिए एकत्र किए जाएंगे। ब्यूरो ने डीजीसीए से चालक दल और विमान से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। आगे के विश्लेषण के लिए रडार डेटा, सीसीटीवी फुटेज, एटीसी टेप रिकॉर्डिंग और हॉटलाइन संचार की रिकॉर्डिंग प्राप्त की जाएगी। जांच टीम गवाहों और संबंधित कर्मियों के बयान दर्ज करेगी।

    महाराष्ट्र में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

    मुख्यमंत्री के देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार निधन पर राज्य में तीन दिन के शोक के शोक का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल) ने बताया है कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तीन दिन के शोक की अवधि के दौरान महाराष्ट्र की सभी इमारतों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, उसे आधा झुका दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। पूरे राज्य में बुधवार को भी राज्य सरकार के कार्यालय बंद रखे गए।

    अजित जी का देहांत देश के लिए अपूरणीय क्षति : राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। अजित जी का असामयिक दुनिया से चले जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महाराष्ट्र के विकास में, खासकर सहकारी क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। दुर्घटना में जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

    अजीत जी का असामयिक निधन बेहद दुखद : प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, अजीत पवार जी लोगों के नेता थे और उनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र में उनकी कड़ी मेहनत और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता था। उन्होंने कहा, अजीत जी महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति थे। उनकी प्रशासनिक मामलों की समझ और गरीबों व दलितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है।

    एनसीपी नेता का निधन एनडीए के लिए बड़ी क्षति : गृह मंत्री

    गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, अजीत पवार जी के निधन की खबर ने मेरे दिल को बहुत दुखी कर दिया है। जिस तरह से अजीत पवार जी ने पिछले साढ़े तीन दशकों में महाराष्ट्र में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हम जब भी अजीत जी से मिले, उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर लंबी चर्चा की। उनका निधन न केवल एनडीए परिवार के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। शाह ने कहा, मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में, पूरा एनडीए शोक संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

    Also Read: Plane Crash: जब हवा में थम गई सांसें! भारत के 9 सबसे भयानक प्लेन हादसे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फाल्गुनी मेले में चलेंगी ये कई स्पेशल ट्रेनें
    Next Article कौन ज्यादा रईस? दिशा पाटनी और तलविंदर की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

      By श्वेता चौहानAugust 7, 2026

      Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने…

      IMD Weather Alert: दिल्ली में सुबह से बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.