नहीं दी एक भी फ्लाप फिल्म
Varun Dhawan, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड में इस एक्टर ने कभी करण जौहर को असिस्ट किया था। इसके बाद उन्हीं की फिल्म से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म हिट देने के बाद एक्टर का लगातार 7 साल तक बॉक्स आॅफिस पर राज रहा। हैरानी की और दिलचस्प बात ये है कि डेब्यू के बाद से लगातार 7 साल तक उनके नाम एक भी फ्लॉप फिल्म दर्ज नहीं हुई। उनकी फिल्में या तो हिट या सेमी हिट निकलीं या एवरेज साबित हुईं। बॉक्स आॅफिस पर लगातार सात साल तक उनकी किसी भी फिल्म को फ्लॉप का टैग नहीं मिला।
फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे है वरुण धवन
बता दें कि यहां जिस एक्टर की बात हो रही है वो अब फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आ रहे हैं। ये एक्टर न ही सनी देओल हैं और न ही दिलजीत दोसांझ। इस अभिनेता का नाम है वरुण धवन। दिग्गज फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने अपने 14 साल के करियर में आधी से भी ज्यादा हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है जो शायद ही दूसरे किसी एक्टर के नाम पर दर्ज हो। चलिए वरुण के बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
स्टूडेंट आॅफ द ईयर से किया था हिट डेब्यू
वरुण धवन फिल्म माय नेम इज खान (2010) के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसका डायरेक्शन करण जौहर ने किया था। वरुण ने बाद में करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर से डेब्यू किया था। साल 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट साबित हुई थी।
7 साल तक नहीं दी फ्लॉप
वरुण की दूसरी फिल्म मैं तेरा हीरो थी। ये सेमी हिट निकली। इसके बाद आई हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया (2014) हिट रही। फिर बदलापुर (2015) और एबीसीडी 2 (2015) भी हिट साबित हुईं। 2015 की ही पिक्चर दिलवाले हिट रही। जबकि साल 2016 की फिल्म ढिशूम एवरेज रही थी। फिर बद्रीनाथ की दुल्हनिया हिट, जुड़वा 2 हिट, अक्टूबर एवरेज और सुई धागा (2018) सेमी हिट रही।
कलंक साबित हुई थी पहली फ्लॉप
7 साल तक लगातार हिट और सेमी हिट फिल्में देने के बाद इस सिलसिले को साल 2019 की फिल्म कलंक ने तोड़ दिया था। ये मल्टीस्टारर फिल्म सुपर फ्लॉप निकली थी। इसके बाद स्ट्रीट डांसर 3 (2020) भी फ्लॉप निकल गई थी। फिर जुग जुग जियो (2022) और भेड़िया (2022) एवरेज रहीं। जबकि बेबी जॉन (2024) फ्लॉप हुई और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (2025) एवरेज निकली।

