Close Menu
    What's Hot

    Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

    February 7, 2026

    हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

    February 7, 2026

    आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नहीं कोई नुकसान
    दुनिया

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नहीं कोई नुकसान

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Piyush Goyal
    Piyush Goyal भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नहीं कोई नुकसान

    Piyush Goyal In Lok Sabha, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर लोकसभा में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसमें भारत के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है और इससे देश के किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। पीयूष गोयल के बयान के दौरान विपक्षी सांसद सदन में हंगामा करते रहे, लेकिन उन्होंने कहा सरकार ने उर्वरक एवं कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के साथ ही डील में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए बातचीत पूरी की है।

    नए अवसर खुलेंगे, उन्नत तकनीकों तक पहुंच होगी आसान

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील छोटे और मध्यम कारोबारियों, एमएसएमई, औद्योगिक इकाइयों, कुशल श्रमिकों और उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा व उन्नत तकनीकों तक पहुंच को यह आसान बनाएगा। इससे ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’, ‘इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ और ‘डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्यों को गति मिलेगी। गोयल ने बताया कि इसी 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर टेलीफोन पर बातचीत हुई थी और इसके बाद डोनाल्ड  ट्रंप ने टैरिफ 25 प्रतिशत से  घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की।

    समझौते पर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी थी बात

    पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि टैरिफ की यह दर (18 प्रतिशत) कई प्रतिस्पर्धी देशों पर लागू अमेरिकी टैरिफ से कम है, जिससे भारत के निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। पीयूष गोयल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि यह डील वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है।

    प्रधानमंत्री ने मित्रता के जरिए ट्रंप के साथ तय की ट्रेड डील

    गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री ने अपनी मित्रता के माध्यम से राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ट्रेड डील तय की है। उन्होंने कहा, यह हमारे सभी पड़ोसी देश व जो व राष्ट्र हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनमें सबसे अच्छी डील हमें मिली है। देशवासियों के लिए यह शुभ संकेत है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा डेयरी और कृषि के हितों को संभाला है। इस क्षेत्र में लोगों को बेहतर मौके मिलें, उसके लिए प्रधानमंत्री ने लगातार काम किया है। उनके हितों से पीएम ने कभी समझौता नहीं होने दिया और अमेरिकी ट्रेड डील में भी भारत के संवेदनशील क्षेत्र, डेयरी और कृषि को संरक्षित किया गया है।

    भारतीय पक्ष ने वार्ताओं में की अपने हितों की सफलतापूर्वक रक्षा

    पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के वार्ताकारों ने विभिन्न स्तरों पर डिटेल में चर्चा की और दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रख संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की। वार्ताओं के दौरान भारत ने विशेष रूप से कृषि व डेयरी जैसे क्षेत्रों में अपने हितों की सफलतापूर्वक रक्षा की। चर्चाओं के बाद दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विभिन्न क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में कामयाबी हासिल की है।

    ये भी पढ़ें : Parliament Today Updates: निलंबित सांसदों ने संसद के बाहर मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा में आज भारत-यूएस ट्रेड डील पर फिर हंगामा, कार्यवाही स्थगित
    Next Article बॉर्डर के बाद सनी देओल की एंट्री कोर्टरूम में, OTT पर मचेगा तहलका
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

      February 7, 2026

      तीन दिन तेजी के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के दाम

      February 6, 2026

      शेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

      February 6, 2026

      आरबीआई ने स्थिर रखी रेपो रेट

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      By अंकित कुमारFebruary 7, 2026

      Aaj Samaj; द भारत ख़बर के मंच से आज राजनीति के दिग्गज कई अहम मुद्दों…

      हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

      February 7, 2026

      आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

      February 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.