Close Menu
    What's Hot

    भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित : गोयल

    February 7, 2026

    आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच

    February 7, 2026

    Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने और चांदी ने दोबारा पकड़ी मजबूती की राह
    दुनिया

    सोने और चांदी ने दोबारा पकड़ी मजबूती की राह

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोने और चांदी ने दोबारा पकड़ी मजबूती की राह
    Gold Price Update : सोने और चांदी ने दोबारा पकड़ी मजबूती की राह

    लगातार दूसरे दिन बढ़े दोनों के दाम, सोना पांच हजार तो चांदी 24 हजार हुई महंगी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद चार दिन में ही रिकॉर्ड गिरावट का सामना करने वाले सोने और चांदी के दाम दोबारा से मजबूत हो रहे हैं। सर्राफा बाजार में दोनों के दाम में लगातार दूसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। जानकारों का कहना है कि इस तेजी के पीछे कई कारण है। सबसे बड़ा कारण दाम कम होने से स्थानीय ग्राहकों ने खरीदारी तेज कर दी है। इसके साथ ही वैश्विक मांग में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी इसके दाम बढ़ने की मुख्य वजह हैं। यही कारण है कि इनके दाम तेजी से ऊपर की तरफ जाने लगे हैं।

    राजधानी दिल्ली में इस तरह रहे दोनों के दाम

    राजधानी दिल्ली में मंगलावर को चांदी की कीमत 24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। सोमवार को चांदी 2,60,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कुल 1,44,500 यानी करीब 36 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

    वहीं सोने में भी रिकवरी देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर 1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को यह 1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से अब भी सोना नीचे है। 29 जनवरी को सोना 1,83,000 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था, जहां से अब तक इसमें करीब 30,300 यानी लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

    शेयर बाजार पर चला अमेरिकी डील का जादू

    भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। तेजी के साथ कारोबार शुरू करने के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 85,871.73 पर पहुंच गया। बाद में यह 2,072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,739.13 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 639.15 अंक या 2.55 प्रतिशत बढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,252.8 अंक या 4.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 26,341.20 पर पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ के जंगलों में मार गिराए दो आतंकी
    Next Article दो दीवाने सहर में का ट्रेलर रिलीज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित : गोयल

      February 7, 2026

      आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

      February 7, 2026

      तीन दिन तेजी के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के दाम

      February 6, 2026

      शेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित : गोयल

      By परवेश चौहानFebruary 7, 2026

      Business News : भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित : गोयल कहा,…

      आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच

      February 7, 2026

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.