Close Menu
    What's Hot

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026

    ‘कॉकटेल 2’ की किस एक्ट्रेस के पास ज्यादा दौलत?

    June 19, 2026

    पंजाब के सीएम को निशाना बनाकर

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा, बिट्टू का जवाब-देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं
    Breaking News

    राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा, बिट्टू का जवाब-देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu: राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा, बिट्टू का जवाब-देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं
    Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu: राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा, बिट्टू का जवाब-देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं

    बुधवार को पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब लेकर संसद पहुंचे राहुल, कहा- पीएम को दूंगा
    Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: काग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर कड़ा हमला बोला। राहुल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा। जवाब में रवनीत बिट्टू ने कहा, देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब रवनीत सिंह बिट्टू और राहुल गांधी के बीच बयानबाजी देखने को मिली है।

    सितंबर 2024 में बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। बिट्टू ने अमेरिका में सिखों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है। सिख किसी पार्टी से जुड़े नहीं हैं। यह चिंगारी लगाने की कोशिश है। राहुल गांधी देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं।

    बिट्टू ने राहुल से हाथ नहीं मिलाया

    दरअसल, कांग्रेस के कुछ सांसद बजट सत्र के छठे दिन संसद के मकर द्वार के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को पास से गुजरते देखकर कहा कि देखो एक गद्दार आ रहा है, देखिए इसका चेहरा। राहुल गांधी ने हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा कि हैलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, आप वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

    किताब को लेकर आज फिर हुआ हंगामा

    वहीं पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की जिस किताब को लेकर संसद में दो दिन से हंगामा हो रहा है। राहुल गांधी बुधवार को वही किताब लेकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर आज पीएम आए तो उन्हें यह किताब दूंगा। राहुल ने किताब का वह पेज खोलकर दिखाया, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से कहा था- जो उचित समझो वह करो!।

    राहुल ने कहा कि सरकार और रक्षा मंत्री कह रहे है कि किताब का अस्तित्व नहीं है। देखिए यह रही किताब। राहुल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री आज लोकसभा में आने की हिम्मत करेंगे। अगर प्रधानमंत्री आते हैं तो मैं खुद जाकर उन्हें यह किताब सौंपूंगा, ताकि वे इसे पढ़ सकें और देश को इसके बारे में पता चल सके।

    पहले कांग्रेस में थे रवनीत सिंह बिट्टू

    रवनीत सिंह बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे तीन बार कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। वे पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने लुधियाना से जीत हासिल की।

    2024 लोकसभा में उन्होंने लुधियाना से पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के खिलाफ चुनाव लड़ा और करीब 20 हजार वोटों से हार गए। चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्र सरकार में राज्यसभा सदस्य और मंत्री बनाया गया और रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10वीं-12वीं की छात्राओं को नहीं जाना पड़ेगा दूसरे गांव, 100 से अधिक छात्राओं पर गांव में बनेगा परीक्षा केंद्र
    Next Article Anil Ambani पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में केक…

      ‘कॉकटेल 2’ की किस एक्ट्रेस के पास ज्यादा दौलत?

      June 19, 2026

      पंजाब के सीएम को निशाना बनाकर

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.