Close Menu
    What's Hot

    फिर बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?, तेल पर आफत, जानें कितना बढ़ा दाम

    July 24, 2026

    रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

    July 24, 2026

    हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

      July 24, 2026

      जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

      July 24, 2026

      सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

      July 24, 2026

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»6वीं बार खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम
    खेल

    6वीं बार खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    U-19 World Cup Final : 6वीं बार खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम
    U-19 World Cup Final : 6वीं बार खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

    आज इंगलैंड से होगा मुकाबला, पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है टीम इंडिया

    U-19 World Cup Final  (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : एक तरफ जहां कल से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी और एक माह तक टी20 का खुमार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर सवार रहेगा वहीं आज भारतीय युवा अंडर-19 विश्व कप फाइनल में उतरेंगे। यह भारत का अंडर-19 रिकॉर्ड 10वां फाइनल होगा और टीम इंडिया 6वीं बार यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त फार्म में नजर आई है और वह अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम के हौसले इसलिए भी बुलंद होंगे की सेमिफाइनल में बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 311 रन का लक्ष्य बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया था।

    एक युनिट की तरह खेल रही टीम

    इस पूरी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की यह बात सबसे सकारात्मक रही की टीम एक युनिट की तरह खेली। पूरी प्रतियोगिता में यह किए एक या फिर दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रही। हर मैच में कोई न कोई नया खिलाड़ी टीम की जीत में अहम भूमिका में नजर आया। दूसरी तरफ इंगलैंड की टीम भी अच्छा खेल रही है उसके बल्लेबाज और गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इंगलैंड ने सेमिफाइनल में 255 रन के आसान से लक्ष्य का बचाव करते हुए आॅस्ट्रेलिया जैसी टीम को हार का सवाद चखने पर मजबूर कर दिया।इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन आॅस्ट्रेलिया को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं, ऐसे में मुकाबला आसान नहीं होगा।

    वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजरें

    भारतीय टीम में सबसे ज्यादा नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिनका बल्ला पूरे टूनार्मेंट में आग उगलता नजर आया है। अगले महीने 15 साल के होने जा रहे सूर्यवंशी अब तक तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। सेमिफाइनल में वह वैभव सूर्यवंशी की पारी ही थी जिसने 311 रन के लक्ष्य को आसान बनाया। वैभव की 33 गेंद में 68 रन की पारी ने पूरा दबाव भारत से हटाकर अफगानिस्तान पर डाल दिया जिससे अफगानी गेंदबाज पूरे मैच में उभर नहीं पाए। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें संयम से खेलना होगा, क्योंकि मैन्नी लुम्सडेन की अगुवाई में इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है।

    इस तरह हो सकती हैं दोनों टीमें

    भारत: आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह।

    इंग्लैंड: थॉमस रियू (कप्तान), राल्फी अलबर्ट, अली फारूक, बेन डॉकिंस, कालेब फाकनेर, फरहान अहमद, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, इसाक मोहम्मद, मैन्नी लुम्सडेन, बेन मायेस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबेस्टियन मोर्गन।

    ये भी पढ़ें : RCB Win WPL 2026 : आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलक तिवारी ने लूटी महफिल, ब्लैक मरमेड गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस
    Next Article आरबीआई ने स्थिर रखी रेपो रेट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अफगानिस्तान करेगा भारत की मेजबानी, एशियन गेम्स से पहले हो सकती है 3 टी20 मैचों की सीरीज | Sports

      July 24, 2026

      बेन स्टोक्स तो गए! 4 साल पहले कप्तानी छोड़ने वाले धुरंधर को मिलेगी टेस्ट की कमान, पाकिस्तान से अगली सीरीज | Sports

      July 24, 2026

      Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बड़ा झटका, जूडो खिलाड़ी तुलिका मान निलंबित, टीम से बाहर | Sports

      July 24, 2026

      Asian Games 2026: नॉकआउट में सीधी एंट्री, गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगे, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिला बड़ा फायदा | Sports

      July 24, 2026

      CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का, लवलीना बोरगोहेन ने रिंग में उतरे बिना दिलाया मेडल | Sports

      July 24, 2026

      टी20 में सिर्फ एक मैच की कप्तानी… फिर क्यों बदल गया टीम इंडिया का कप्तान? सचिन तेंदुलकर भी थे इसमें शामिल | Sports

      July 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फिर बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?, तेल पर आफत, जानें कितना बढ़ा दाम

      By परवेश चौहानJuly 24, 2026

      Oil price surged : ईरान में अमेरिकी हमला तेज होने और हुती विद्रोहियों द्वारा लाल…

      रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

      July 24, 2026

      हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

      July 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.