Close Menu
    What's Hot

    आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

    February 7, 2026

    पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

    February 7, 2026

    7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में ITI Pass Youth के लिए बड़ी खुशखबर, 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में लगेगा रोजगार मेला, ये है कंपनियां
    हरियाणा

    हरियाणा में ITI Pass Youth के लिए बड़ी खुशखबर, 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में लगेगा रोजगार मेला, ये है कंपनियां

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में अगर आप आईटीआई पास हैं और इन दिनों नौकरी या अप्रेंटिसशिप की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के तहत आगामी 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में एक विशाल प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

    यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) नरवाना और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा के परिसर में आयोजित होगा।


    नरवाना में 30 प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियां लेंगी हिस्सा

    नरवाना में आयोजित होने वाला यह मेला जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल, आईटीआई नरवाना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश की करीब 30 नामी औद्योगिक कंपनियां भाग लेंगी।

    आईटीआई नरवाना के प्रधानाचार्य ओमपाल ने बताया कि मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में—

    माशू ब्रेक्स लिमिटेड (रोहतक, बहादुरगढ़),
    शिवम ऑटोटेक लिमिटेड (रोहतक),
    एम.टी. ऑटोकाफ्ट (रोहतक),
    ट्राइकोलाइट (झज्जर),
    जेबीएम (खरखौदा),
    योकोहामा (बहादुरगढ़),
    टासे (मानेसर),
    यूनो मिंडा (बहादुरगढ़),
    यजाकी (गुरुग्राम),
    सवराज–महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (अंबाला/मोहाली),
    एशियन (रोहतक),
    हीरो मोटोकॉर्प (नीमराना)
    सहित अन्य औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।


    कौन ले सकता है मेले में हिस्सा

    इस अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई पास युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं।
    फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन सहित सभी ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
    अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

    प्रधानाचार्य ओमपाल ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने मूल प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर मेले में पहुंचें। वहीं जिला रोजगार अधिकारी अंजू नरवाल ने भी अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेने का आह्वान किया है।


    Photo 1770389189484


    सिरसा में भी लगेगा अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला

    सिरसा में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार 9 फरवरी सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

    संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार राकेश शर्मा ने बताया कि इस मेले में करीब 15 कंपनियां युवाओं के चयन के लिए पहुंचेंगी।


    सिरसा मेले में आने वाली प्रमुख कंपनियां

    डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम),
    यूएनओ मिंडा प्राइवेट लिमिटेड (बहादुरगढ़),
    ऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड (रोहतक),
    यूएनओ मिंडा ईवी सिस्टम्स (गुरुग्राम),
    श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड (पाथरेड़ी, राजस्थान),
    हैनॉन क्लाइमेट सिस्टम्स (भिवाड़ी),
    एल एंड टी कंस्ट्रक्शन (हापुड़),
    ऑटोलिव इंडिया (झज्जर),
    यामाहा मोटर इंडिया (ग्रेटर नोएडा),
    पीएस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (सिरसा),
    सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

    इन कंपनियों द्वारा शिक्षुता प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकौन हैं Eesha Rebba? एक FIR ने हिला दिया सोशल मीडिया, बदसलूकी पर एक्ट्रेस का कड़ा कदम
    Next Article 7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026

    हरियाणा में दिव्यांग कर्मचारियों को 58 की उम्र में रिटायरमेंट पर भड़के अभय चौटाला, भाजपा सरकार से तुरंत वापसी की मांग

    February 6, 2026

    हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    February 6, 2026

    हरियाणा में इन कर्मचारियों की 18 साल बाद जागी क़िस्मत, सीएम सैनी किया बड़ा ऐलान

    February 6, 2026

    हरियाणा में तांत्रिक विद्या के नाम पर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

    By परवेश चौहानFebruary 7, 2026

    Share Market Update : आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार गिरावट के बाद की…

    पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

    February 7, 2026

    7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल

    February 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.