Close Menu
    What's Hot

    Sapna Choudhary का ‘पानी छलके 2’ Dance वायरल! स्टेज पर लगाए ऐसे ठुमके कि इंटरनेट हुआ फुल ऑन फायर

    April 16, 2026

    West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

    April 16, 2026

    स्कार्पियो की टक्कर से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की मौत, चालक फरार

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
    Breaking News

    आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India News Conclave: द भारत ख़बर की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
    India News Conclave: द भारत ख़बर की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

    हरियाणा एक किसान प्रधान प्रदेश
    On India News Manch, (द भारत ख़बर) चंडीगढ़: द भारत ख़बर की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर हरियाणा सरकार में मंत्री श्रुति चौधरी ने द भारत ख़बर को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर इंडिया न्यूज से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास दो महत्वपूर्ण विभाग सिंचाई और महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी है और दोनों ही विभाग राज्य के भविष्य से सीधे जुड़े हुए हैं। श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा एक किसान प्रधान प्रदेश है, जिसकी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और किसान नहरों व नदियों पर निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि चौधरी बंसीलाल के समय विश्व बैंक से सिंचाई परियोजनाओं के लिए धन लिया गया था, जिसके बाद अब एक बार फिर करीब 5700 करोड़ रुपये का बजट सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगाया जा रहा है, ताकि टेल तक पानी पहुंचे।

    पानी का बंटवारा बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा 

    उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार में पानी का बंटवारा बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है और आज माइनर लाइन से लेकर टेल तक पानी पहुंच रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दक्षिण हरियाणा में गिरता जलस्तर एक गंभीर चुनौती है, जिसके लिए जन-जागरूकता आवश्यक है। डार्क जोन क्षेत्रों में भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण पर विशेष काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 36 ब्लॉकों में इस दिशा में कार्य किया जा चुका है और माइक्रो इरिगेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा के निर्माण के समय चौधरी बंसीलाल ने पूरे प्रदेश में नहरों का जाल बिछाया था, जिसकी बदौलत आज प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था मजबूत आधार पर खड़ी है।

    आज हरियाणा में 50 प्रतिशत महिला सरपंच

    महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से की, जिसका सकारात्मक परिणाम आज दिखाई दे रहा है। आज हरियाणा में सेक्स रेश्यो में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और बेटियों के जन्म पर खुशी मनाई जा रही है। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके दादा ने उनके सिर पर पगड़ी रखकर समाज को एक मजबूत संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में 50 प्रतिशत महिला सरपंच हैं, जो महिला सशक्तिकरण का बड़ा प्रमाण है।

    राज्यों को आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए एसवाईएल का मुद्दा

    एसवाईएल मुद्दे पर श्रुति चौधरी ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है, जिसे राजनीति से ऊपर उठकर दोनों राज्यों को आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को उलझाने की बजाय समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है।

    कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता कमजोर

    राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में जमीन-आसमान का फर्क है। कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता कमजोर हो चुकी है और विपक्ष के नेता संसद में भी गंभीर नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि देश में सकारात्मक माहौल जरूरी है और आज हरियाणा के सभी जिलों में समान विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में भिवानी के साथ भेदभाव हुआ, जिसका परिणाम यह है कि आज कांग्रेस हरियाणा में हाशिये पर चली गई है।

    ये भी पढ़ें : India News Conclave: द भारत ख़बर को 20 साल पूरे, कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री बोले कांग्रेस लोगों को बरगला रही

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के इस जिले में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी का होगी हिस्सा!
    Next Article भारत ने रूस से तेल खरीदा तो फिर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ : अमेरिका
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

      April 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Sapna Choudhary का ‘पानी छलके 2’ Dance वायरल! स्टेज पर लगाए ऐसे ठुमके कि इंटरनेट हुआ फुल ऑन फायर

      By श्वेता चौहानApril 16, 2026

      Sapna Choudhary का ‘पानी छलके 2’ Dance वायरल! स्टेज पर लगाए ऐसे ठुमके कि इंटरनेट…

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      स्कार्पियो की टक्कर से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की मौत, चालक फरार

      April 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.