हैदराबाद में चल रही शूटिंग
Prabhas Spirit, (द भारत ख़बर), मुंबई: पैन इंडिया स्टार प्रभास की हाल ही में द राजा साब रिलीज हुई। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। द राजा साब के बाद प्रभास एक और बड़ी फिल्म लेकर आने वाले हैं। प्रभास इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट की शूटिंग में बिजी हैं। प्रभास की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि स्पिरिट में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली थीं। लेकिन फिर दीपिका ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसी बीच अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि एक और दिग्गज ने प्रभास की इस फिल्म से किनारा कर लिया है।
प्रभास संग नजर आएगी तृप्ति डिमरी
संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर स्पिरिट काफी वक्त से सुर्खियों में है। इन दिनों इस हाई-आॅक्टेन एक्शन ड्रामा की हैदराबाद में शूटिंग चल रही है। शुरू में अनाउंस किया गया था कि प्रकाश राज इस फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है।
प्रकाश राज हुए स्पिरिट से बाहर?
एक रिपोर्ट में बताया गया कि नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकाश राज को शुरूआत में फिल्म के अहम कलाकारों में जगह दी गई थी। लेकिन अब उन्हें कथित तौर पर प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन के एग्जीक्यूशन को लेकर तीखी बहस हुई थी। कहा जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया, जिससे एक्टर और मेकर्स के बीच अच्छी खासी अनबन हो गई।
आॅफिशियल बयान नहीं किया गया जारी
ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म सेट पर कुछ ऐसा हुआ है, जिससे प्रभास नाराज नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो स्पिरिट की शूटिंग के दौरान प्रकाश राज का बिहेवियर प्रोडक्शन टीम को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से आखिरकार एक्टर ने इस फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, अभी तक न तो प्रकाश राज और न ही फिल्ममेकर्स ने कोई आॅफिशियल बयान जारी किया है।

