Close Menu
    What's Hot

    राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे, जेल जाने से पहले की ये भावुक बात

    February 10, 2026

    मजनू का टीला में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के आदेश जारी

    February 10, 2026

    सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे, जेल जाने से पहले की ये भावुक बात

      February 10, 2026

      मजनू का टीला में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के आदेश जारी

      February 10, 2026

      Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू

      February 10, 2026

      पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

      February 10, 2026

      सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

      February 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»AAP नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा हमला बाेला…
    पंजाब

    AAP नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा हमला बाेला…

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए उन पर दशकों से सीक्रेट पावर-शेयरिंग गठबंधन चलाने का आरोप लगाया, जिसने राजनीतिक गठबंधन का दिखावा करते हुए पंजाब को लूटा।

    पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पन्नू ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की एक वीडियो क्लिप चलाई, जिसमें बिट्टू खुद स्वीकार कर रहे हैं कि 2017 में उन्होंने भगवंत मान को हराने और सुखबीर बादल की जीत सुनिश्चित करने की योजना बनाई थी। पन्नू ने कहा कि इससे कांग्रेस और अकाली नेतृत्व के बीच नापाक सांठगांठ का पर्दाफाश होता है।

    पन्नू ने कहा कि यह ‘आप’ का आरोप नहीं है। यह उनके अपना नेता बोल रहा है। रवनीत बिट्टू ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि कांग्रेस और अकाली दल के नेता बंद कमरों में मिलकर काम करते थे, यह तय करते थे कि कौन जीतेगा, कौन हारेगा और कौन सी सीट किसके पास जाएगी।
    एक ने पांच साल लूटा, फिर दूसरे ने अगले पांच साल, आप से पहले पंजाब की राजनीति ऐसी थी

    पन्नू ने आरोप लगाया कि वर्षों से पंजाब एक ‘फिक्स्ड मैच’ मॉडल पर चल रहा था- “पांच साल आप शासन करते हैं, पांच साल हम। आप हमें मत पूछो, हम आपको नहीं पूछेंगे। उन्होंने एक दूसरे को बचाया। यह शासन नहीं था, यह संगठित राजनीतिक भ्रष्टाचार था।

    पन्नू ने विस्तार से बताया कि कैसे कांग्रेस और अकाली नेताओं के बीच चुनाव क्षेत्र पहले से तय थे—एक के लिए पटियाला, दूसरे के लिए लंबी, लहरागागा, सुनाम, बठिंडा, संगरूर, दोआबा, माझा, हर क्षेत्र में अकाली और कांग्रेस नेताओं के बीच अंदरूनी सौदेबाजी थी।

    उन्होंने आगे कहा कि नेता बठिंडा में एक बात कहते थे, संगरूर में दूसरी, और चंडीगढ़ पहुंचते ही अपने बयान बदल देते थे। उन्हें याद भी नहीं रहता था कि उन्होंने कहां क्या कहा था।

    पन्नू ने कहा कि जब संगरूर के एक गांव का आम आदमी राजनीति में आया और उनके गठबंधन का पर्दाफाश करना शुरू किया, तो पूरा सिस्टम घबरा गया। उन्होंने 2017 में भगवंत मान को हराने की कोशिश की, 2019 में फिर कोशिश की। लेकिन संगरूर को 2014 में ही सच्चाई समझ आ गई थी। जब मान साहब संगरूर से दो बार जीते, तो यह मैसेज पूरे पंजाब में गया और 2022 में लोगों ने अपना फैसला सुनाया।

    पन्नू ने कहा कि 2022 में पंजाब ने पूरे पुराने सिस्टम को रिजेक्ट कर दिया, कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे, बिक्रम मजीठिया हार गए, प्रकाश सिंह बादल हार गए, सुखबीर बादल हार गए और नवजोत सिद्धू हार गए। उन्होंने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं था। ये भ्रष्ट सिस्टम के गिरे हुए पिलर थे।

    पन्नू ने कहा कि विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि चार साल में पंजाब बदल गया है। 45 साल बाद नहर का पानी टेलों तक पहुंचा है, रोड सेफ्टी फोर्स (एसएसएफ) मिनटों में इमरजेंसी सहायता करती है, 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, घरों में 600 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर है और बिना किसी डर या पक्षपात के पारदर्शी शासन चल रहा है।

    वे काम की बात नहीं करते। वे सिर्फ कहते हैं ‘हमें आने दो, हम भगवंत मान को गिरफ्तार करेंगे’। पन्नू ने सवाल किया कि वे गिरफ्तार क्यों करेंगे? किसानों को पानी देने के लिए? हादसों के शिकार लोगों को बचाने के लिए? या लूटपाट रोकने के लिए?

    पन्नू ने कहा कि आप के स्टैंड का सबसे बड़ा सबूत यह है कि पूर्व कांग्रेस नेता अब खुद जुर्म कबूल कर रहे हैं। रवनीत बिट्टू आज केंद्रीय मंत्री हैं। वे झूठ नहीं बोल रहे जब वे कहते हैं कि उन्हें भगवंत मान को हराने और सुखबीर बादल की मदद करने का संदेश दकर भेजा गया था। सवाल बस यह है कि उन्हें किसने भेजा?

    अंत में पन्नू ने कहा कि पंजाब आज जानता है कि कौन मिलकर खेलता था और कौन लोगों के साथ खड़ा था। गुप्त समझौतों का दौर खत्म हो गया है। ईमानदार राजनीति का दौर माना शुरू हो गया है, और यही बात वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      कांग्रेस के खिलाफ बैंड-बाजा लेकर “आप” का जोरदार प्रदर्शन

      February 9, 2026

      कुलदीप धालीवाल बोले- सुनील जाखड़ पंजाबियों को कर रहे गुमराह; भारत-अमेरिका समझौता किसान और देश विरोधी

      February 9, 2026

      गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलेंगे क्रमवार समागम, CM मान ने की शुरुआत

      February 7, 2026

      संत समाज ने गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए मान सरकार की सराहना की

      February 7, 2026

      AAP नेता अनुराग ढांडा बोले- पंजाब को ज्ञान देने से पहले हरियाणा के किसानों-मजदूरों का हिसाब दें सीएम नायब

      February 7, 2026

      भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे, जेल जाने से पहले की ये भावुक बात

      By परवेश चौहानFebruary 10, 2026

      दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस के एक पुराने…

      मजनू का टीला में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के आदेश जारी

      February 10, 2026

      सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल

      February 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.