Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

    July 22, 2026

    Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

    July 22, 2026

    सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»CM Rekha Gupta ने किया डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण
    दिल्ली

    CM Rekha Gupta ने किया डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 14, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CM Rekha Gupta ने किया डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण
    CM Rekha Gupta ने किया डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण

    • राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देगी डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा, यमुनापार विकास बोर्ड को 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड
    • यमुना के ‘आर हो या पार’, पूरी दिल्ली का होगा समान विकास: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    CM Rekha Gupta | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा के डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने जो विचार और लक्ष्य शुरू किया था, वह आज मजबूत और विशाल संगठन के रूप में देश सेवा कर रहा है।

    व्यक्ति निर्माण के जरिए समाज को संगठित करने का उनका मार्ग आज भारत के सांस्कृतिक जागरण की मजबूत नींव बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में लगी यह प्रतिमा केवल स्मारक नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना की प्रेरणा देती रहेगी।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विश्वास नगर के विधायक ओम प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और नागरिक उपस्थित थे।

    आरोग्य संस्थान का होगा विस्तार

    मुख्यमंत्री ने अस्पताल की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इसके विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां नई मंजिल बनाई जाएगी और आधुनिक चिकित्सा मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जो भी कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

    संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विस्तार के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर काम जल्द शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनापार की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए मजबूत और व्यवस्थित हेल्थ नेटवर्क बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के एक साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया है। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए ‘वय वंदन योजना’ की शुरूआत की गई है।

    अब तक 7 लाख से अधिक नागरिक इस योजना में पंजीकृत हो चुके हैं और लगभग 30,000 लोगों को उपचार का लाभ मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब तक 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं और 1100 केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    दिल्ली सरकार के सभी अस्पताल पूरी तरह से ऑनलाइन हुए : गुप्ता

    मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को पूर्ण रूप से डिजिटल किया जा चुका है। अब प्रत्येक मरीज का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड उपलब्ध है, आॅनलाइन ओपीडी अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है और किसी भी अस्पताल में उपचार का पूरा इतिहास एक क्लिक में देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, बल्कि उपचार प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होगी।

    उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण कई अस्पतालों में आवश्यक मशीनों का अभाव था, लेकिन वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जी. बी. पंत अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैनर, न्यूरो लैब और न्यूरो आईसीयू जैसी सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षों से निष्क्रिय पड़े यमुनापार विकास बोर्ड को पुनर्जीवित कर 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड प्रदान किया गया है। इस बजट के माध्यम से यमुनापार क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज और अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति और नियत दोनों ही जनसेवा के लिए समर्पित हैं। जनता का धन जनता की सेवा में ही लगाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का विकास किसी क्षेत्र विशेष के आधार पर नहीं, बल्कि हर नागरिक के अधिकार के रूप में किया जाएगा। यमुना के ‘आर हो या पार’, पूरी दिल्ली का समान और संतुलित विकास सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. हेडगेवार की स्थापित प्रतिमा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी और उन्हें प्रतिदिन नई ऊर्जा तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

    हेडगेवार जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह

    इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान, कड़कड़डूमा में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की प्रतिमा का अनावरण हम सबके लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। जिस अस्पताल का नाम उनके आदर्शों पर आधारित हो और वहां उनके जीवन व योगदान का कोई प्रतीक चिन्ह न हो, यह निश्चित रूप से एक कमी थी।

    माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेकर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। उनकी यह प्रतिमा ह्यराष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माणह्ण के उनके संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

    उन्होंने कहा कि हमारे पथप्रदर्शक डॉ. हेडगेवार जी ने 1915 में चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने के बावजूद निजी पेशे के स्थान पर राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना और 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर राष्ट्रनिर्माण की एक सशक्त विचारधारा को जन्म दिया। आज उन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

    एक वर्ष के भीतर 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं, अब तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया साथ ही 7 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हुए हैं, 300 से अधिक डायलिसिस मशीनों की सुविधाएँ विस्तारित हुई हैं और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक स्क्रीनिंग की गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान आज पूर्वी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को 200 बेड की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है, जहां रेडियोलॉजी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाएँ तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ उपलब्ध है। हम संकल्प लेते हैं कि यह संस्थान सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त केंद्र बनेगा तथा डॉ. हेडगेवार जी के आदर्श सदैव हमारे कार्यों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

    Delhi CM Rekha Gupta ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओ रोमियो के लिए शाहिद कपूर को मिले 45 करोड़
    Next Article हॉलीवुड चले फरहान अख्तर, डेब्यू फिल्म में निभाएंगे इस म्यूजिल माइस्त्रो का किरदार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      July 22, 2026

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      आज का मौसम, 22 जुलाई 2026 | Weather Update Today | IMD मौसम अपडेट IMD…

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.