गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान पर जीत हासिल करने पर भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं
Amit Shah on India Victory (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत की गत रात्रि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर देश भर में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर बंधाइयों का तांता लगा हुआ है। भारत की इस जीत से देश के नेता भी गदगद हैं। देश के गृह मंत्री ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में अमित शाह ने पाकिस्तान पर करारा तंज कसा है। अमित शाह ने कहा कि भले ही स्थान, प्रारूप और तारीख बदल जाए, लेकिन नतीजे एक जैसा ही रहेगा।
भारत की जीत इस लिए भी मायने रखती है क्योंकि पाकिस्तान ने इस मैच से पहले बहुत बड़ा ड्रामा किया था। पहले उसने भारत में खेलने से मना कर दिया फिर भारतीय टीम से मैच का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद आईसीसी को बीच में आना पड़ा। गत रात्रि कोलंबो में हुए मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के मुकाबले में 61 रनों से हराया। भारत ने इसके साथ ही सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
टीम इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर आॅलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।
अमित शाह ने यह पोस्ट की
पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। अमित शाह ने कहा, टीम इंडिया ने शानदार खेला है। प्रारूप, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा। पूरी टीम को बधाई!
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जुनून, अनुशासन और टीमवर्क ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : दुनिया में तकनीक का परिदृश्य बदल रहा : मोदी

