AI Impact Summit 2026 Day 3 Live Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में भाग लेने के लिए सर्बिया के राष्ट्रपति, एलेक्जेंडर वुसिक (Aleksandar Vucic) भी भारत पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज उनसे नेशनल कैपिटल के हैदराबाद हाउस में बाइलेटरल मीटिंग की। एलेक्जेंडर वुसिक मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे।
पबित्रा मार्गेरिटा ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) के मुताबिक केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मंगलवार एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से एलेक्जेंडर वुसिक का स्वागत किया। रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में वुसिक के भारत दौरे की अहमियत बताई। उन्होंने कहा, सर्बिया के प्रेसिडेंट का गर्मजोशी से स्वागत। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।
भारत और सर्बिया के बीच मजबूत होंगे रिश्ते
रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने कहा, इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में वुसिक के शामिल होने से भारत और सर्बिया के बीच मजबूत और गहरी दोस्ती को और बढ़ावा मिलेगा। जायसवाल की बातों से यह पता चलता है कि समिट में प्रेसिडेंट वुसिक के शामिल होने से दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे और करीबी रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है।
जिम्मेदार व मजबूत एआई का भविष्य बनाना मकसद
गौरतलब है कि भारत फरवरी 2026 (भारत मंडपम, नई दिल्ली) इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। यह एक अहम ग्लोबल आयोजन है जिसका मकसद सबको साथ लेकर चलने वाली, जिम्मेदार और मजबूत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भविष्य बनाना है। ब्लेचले पार्क, सियोल, पेरिस और किगाली समिट्स समेत पहले की कई एआई पहलों की रफ़्तार को आगे बढ़ाते हुए, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का मकसद उम्मीदों से आगे बढ़कर असली, ठोस असर डालना है।
ये भी पढ़ें : AI Summit Updates: ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में दिग्गजों का आने का सिलसिला जारी

