नई दिल्ली. दिल्ली सरकार सत्य निकेतन में रविवार, 6 सितंबर को हुए भयावह हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त कदम उठाए हैं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस घटना के बाद नगर निगम (एमसीडी) को तुरंत ही एक्शन लेने का आदेश दिया है. उनके दिए गए निर्देश पर दुर्घटना स्थल से सटी हुई जर्जर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा. सत्य निकेतन मार्केट में पांच मंजिला पीजी हॉस्टल ‘हॉस्टल डेज’ अचानक ढह गया था.
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई घटना ने पूरे देश का दिल दहला दिया. सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से की छात्रों की मौत हो गई. इस भयावह हादसे के बाद प्रशासन ने सुध ली है. बताया जा रहा है कि इसके आसपास की कमजोर इमारतों को लेकर सख्त कदम उठाया गया है. एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने बताया कि हादसे से प्रभावित बगल की इमारत कमजोर हो गई है. इसे अगले 1-2 दिनों में बेहतर तरीके से गिराने का काम किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने जो आदेश दिए हैं उसके बाद अब एमसीडी आस पास की इमारत को खतरनाक घोषित कर कार्रवाई शुरू कर दी है.यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इमारत को सील कर दिया गया है. दिल्ली फायर सर्विस के जवान यहां रहने वाले छात्रों और दुकानदारों का सामान सावधानीपूर्वक बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं.
रविवार, 6 सितंबर को सत्य निकेतन मार्केट में पांच मंजिला पीजी हॉस्टल ‘हॉस्टल डेज’ अचानक ढह गया था. मंजिल के ढहने की वजह से इसके नीचे दबकर हादसे में 7 की जान चली गई थी. बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या छात्रों की थी.आस पास रहने वालों ने बताया कि हादसा होने से पहले इस इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था.दिल्ली में हुई लगातार बारिश की वजह से पानी जमा जमा हो गया था. इसी वजह से बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा था. इसकी संरचना कमजोर होने की बात सामने आई. 5 मंजिला इमारत गिरने की वजह से आस पास के बिल्डिंग पर भी असर पड़ा है. कुछ इमारत को इस कदर प्रभावित है कि वो झुक गई.

