26 फरवरी 2026 को सात लेंगे विजय और रश्मिका
Vijay Rashmika, (द भारत ख़बर), मुंबई: साउथ सिनेमा के स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं। लंबे वक्त तक सुर्खियों में रहने के बाद आखिरकार विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। उदयपुर और हैदराबाद में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में होगी। बताया जा रहा है कि कपल राजस्थान के उदयपुर के बाहरी इलाके में एक छोटी सी सेरेमनी प्लान कर रहे हैं। शादी से पहले खबर सामने आई है कि कपल साथ में एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है।
शादी से पहले एक ऐड के लिए शूट करेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका अपनी शादी से पहले एक ऐड के लिए शूट करेंगे। वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विजय और रश्मिका को अपने बड़े दिन से पहले एक प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करना है। दोनों एक साथ एक ऐड की शूटिंग करेंगे।
पहले भी बाथ सोप ब्रांड के ऐड में कर चुके साथ काम
इससे पहले भी विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक बाथ सोप ब्रांड के ऐड में साथ काम किया था। दिलचस्प बात ये है कि उस ऐड में विजय और रश्मिका ने एक यंग शादीशुदा कपल का रोल किया था। हालांकि, ये नया ऐड किस चीज के लिए होने वाला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
यहां पर होगी शादी

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी उदयपुर के बाहर अरावली रेंज में आईटीसी होटल्स के द मेमेंटोस में होगी। विजय और रश्मिका निजी समारोह में शादी करेंगे। इस प्राइवेट सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी इनवाइट नहीं किया गया है।
हैदराबाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उदयपुर में अपनी शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे। खबर है कि इस रिसेप्शन पार्टी में टॉलीवुड और बॉलीवुड के सभी मेगा स्टार्स शामिल होंगे और ये ताज कृष्णा में होगा।
ये भी पढ़ें: वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

