Close Menu
    What's Hot

    दुनिया को ईरान की कहानी सुनाने वाली मरजाने सत्रापी नहीं रहीं, 56 की उम्र में ली अंतिम सांस

    June 5, 2026

    ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

    June 5, 2026

    कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ मजबूत ढाल है POSH कानून

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»अभिषेक शर्मा ही करेंगे पारी की शुरुआत यां होगा फेरबदल
    खेल

    अभिषेक शर्मा ही करेंगे पारी की शुरुआत यां होगा फेरबदल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ही करेंगे पारी की शुरुआत यां होगा फेरबदल
    Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ही करेंगे पारी की शुरुआत यां होगा फेरबदल

    आज सुपर-8 में भारत के सामने अफ्रीकी चुनौती, दुविधा में फंसा टीम प्रबंधन

    Abhishek Sharma (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आज सुपर आठ के मुकाबलों में टीम इंडिया अपने सफर की शुरुआत करेगी। पहले ही मैच में टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी। दोनों ही टीमें जबरदस्त फार्म में हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मैच देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहीं हैं तो वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी विश्व कप में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की लगातार नाकामी है।

    अभी तक खेले गए तीनों मुकाबलों में अभिषेक शर्मा शून्य पर ही आउट हुए हैं। आज से सुपर आठ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं और आने वाले दिनों में टीम को ठोस शुरुआत की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में देखना यह होगा की अभिषेक शर्मा को लेकर टीम प्रबंधन क्या फैसला लेता है। क्या अभिषेक शर्मा को बल्लेबाजी क्रम में तिलक वर्मा के स्थान पर बैटिंग करवाकर तिलक वर्मा को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम प्रबंधन उतारेगा या फिर बतौर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को एक और मौका दिया जाएगा। टीम प्रबंधन के पास संजू सैमसन के रूप में एक अन्य विकल्प भी मौजूद है।

    बल्लेबाजों को लानी होगी निरंतरता

    इस विश्व कप में भारतीय बल्लेबाज अभी तक पूरे फ्लो में बल्लेबाजी करते नजर नहीं आए हैं। यही कारण है कि अमेरिका जैसी कम अनुभवी टीम के सामने टीम इंडिया मुसीबत में फंसती-फंसती बची। अब जबकि सुपर आठ के मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं तो भारतीय टीम को अपनी इस कमजोरी से उभरना होगा। टीम के बल्लेबाजों को विशेषकर अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव तीनों बल्लेबाजों को बड़े रन बनाने होंगे। टीम को अफ्रीका के सामने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी उमदा प्रदर्शन करना होगा।

    अक्षर की वापसी होना तय

    भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया था। उस मैच में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलने उतरे थे यह लगभग तय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे। अक्षर की वापसी से यह तय है कि वॉशिंगटन को बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि टीम में पहले से ही हार्दिक और शिवम के रूप में दो आॅलराउंडर मौजूद हैं।

    आज के मैच के लिए संभावित टीमें

    भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

    दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, , कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्त्जे, केशव महाराज, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम आज करेंगे मेरठ मेट्रो का उद्घाटन
    Next Article अमेरिका अब भारत से 15% टैरिफ वसूलेगा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी करेगा आईआईएम इंदौर

      June 2, 2026

      बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी, गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया

      May 31, 2026

      आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला

      May 31, 2026

      दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी

      May 31, 2026

      विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइनल में जींद की मीनाक्षी से हारी विनेश फोगाट

      May 30, 2026

      अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत से उपकप्तानी छिनी

      May 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दुनिया को ईरान की कहानी सुनाने वाली मरजाने सत्रापी नहीं रहीं, 56 की उम्र में ली अंतिम सांस

      By श्वेता चौहानJune 5, 2026

      Marjane Satrapi Dies: दुनिया को ईरान की कहानी सुनाने वाली मरजाने सत्रापी नहीं रहीं, 56…

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ मजबूत ढाल है POSH कानून

      June 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.