Close Menu
    What's Hot

    सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

    June 6, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»नई अमेरिकी टैरिफ नीति का पड़ेगा व्यापक असर : मूडीज
    दुनिया

    नई अमेरिकी टैरिफ नीति का पड़ेगा व्यापक असर : मूडीज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US New Tariff Policy : नई अमेरिकी टैरिफ नीति का पड़ेगा व्यापक असर : मूडीज
    US New Tariff Policy : नई अमेरिकी टैरिफ नीति का पड़ेगा व्यापक असर : मूडीज

    कहा, अमेरिका द्वारा जारी किए गए नए टैरिफ एक बार फिर बन सकते हैं विश्व व्यापार के लिए चुनौती

    US New Tariff Policy  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : गत शुक्रवार से अमेरिका में शुरू हुए घटनाक्रम ने पूरी दुनिया को एक बार फिर से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दरअसल बीते शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के ‘कंट्री-स्पेसिफिक’ (देश-विशिष्ट) टैरिफ ढांचे को खारिज कर दिया है। इसके जवाब में ट्रंप ने 150 दिनों के लिए सभी तरह के आयात पर 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ लगाया है और इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है।

    मूडीज के मुताबिक, इस 15% एकसमान टैरिफ से चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के उन देशों को फायदा हो सकता है, जो अब तक भारी टैरिफ का सामना कर रहे थे। हालांकि, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान पर इसका सीमित असर होगा क्योंकि उनके बेस टैरिफ पहले से ही 15% के करीब हैं।

    भारत की व्यापारिक वातार्ओं पर अनिश्चितता

    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने भारत और इंडोनेशिया के साथ अमेरिका की व्यापारिक वार्ता पर अनिश्चितता के बादल ला दिए हैं। भारत ने वाशिंगटन भेजे जाने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल का दौरा भी फिलहाल टाल दिया है।

    वैश्विक व्यापार में भारी उतार-चढ़ाव संभव

    आने वाले समय में वैश्विक व्यापार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मूडीज ने चेतावनी दी है कि टैरिफ की दीवारें ऊंची होने की आशंका से अमेरिकी आयातक जल्दबाजी में अपने शिपमेंट मंगाने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनियों द्वारा पहले चुकाए गए टैरिफ की वसूली की कोशिशें कानूनी विवादों को जन्म दे सकती हैं। हालांकि अमेरिका नए कानूनी रास्तों से टैरिफ बढ़ाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन भारत की 8.1 प्रतिशत की अनुमानित तिमाही ग्रोथ यह आश्वस्त करती है कि मजबूत घरेलू खपत के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों को सहने में पूरी तरह सक्षम है।

    भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने में घरेलू मांग अहम

    वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी व्यापार नीतियों में हो रहे बड़े बदलावों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था अपने मजबूत घरेलू आधार के दम पर मजबूती से खड़ी है। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 8.1 प्रतिशत के करीब रहने का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर मूडीज एनालिटिक्स की एक रिपोर्ट यह संकेत देती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 15 प्रतिशत के एकमुश्त टैरिफ से ग्लोबल ट्रेड और विशेष रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के व्यापारिक समीकरणों में बड़े बदलाव आ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर चमकी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडर और मस्ती का तड़का! ‘भूत बंगला’ में रुद्राक्ष की माला और काले चश्मे में दिखे अक्षय कुमार
    Next Article जब खुला बेवफाई का राज, इस स्टार को पत्नी ने भरी महफिल में जड़ा तमाचा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026

      भारत की विकास दर पर पड़ेगी महंगाई की मार

      June 5, 2026

      5.25 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी रेपो रेट : आरबीआई

      June 5, 2026

      अमेरिका ने भारत पर लगाया नया टैरिफ

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      By अंकित कुमारJune 6, 2026

      Z+ Security Controversy: सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी,…

      जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

      June 6, 2026

      7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.