Close Menu
    What's Hot

    कथित शराब घोटाले के मामले में न्याय ने आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा वापस ला दिया : बलतेज पन्नू

    February 28, 2026

    इजरायल ने तेहरान पर मिसाइलों से किया हमला

    February 28, 2026

    हरियाणा में 1.47 लाख एकड़ जमीन खरीदेगा HSVP, 69 शहरों में बसेंगे 500 नए सेक्टर – किसानों के लिए 30 अप्रैल तक मौका

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजरायल ने तेहरान पर मिसाइलों से किया हमला

      February 28, 2026

      ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले

      February 28, 2026

      पाकिस्तान के बड़े शहरों पर एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान पाक से वार्ता को तैयार

      February 28, 2026

      पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

      February 28, 2026

      नौसेना को मिला एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अंजदीप’

      February 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार
    हरियाणा

    हरियाणा में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CM Nayab Saini
    CM Nayab Saini: हरियाणा में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार
    • मदद के लिए सरकार का ‘विदेश सहयोग विभाग’ सक्रिय
    • विदेश जाने के इच्छुक प्रदेश के युवा ले सकते हैं सहायता
    • रोजगार, शिक्षा, व्यापार और निवेश की जानकारी उपलब्ध

    CM Nayab Saini, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में ही युवाओं के कौशल और रोजगार के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हैं। फिर भी अगर कोई युवा विदेश जाना चाहता है तो उसकी मदद के लिए ‘विदेश सहयोग विभाग’ बनाया गया है। यह विभाग युवाओं को विदेश में रोजगार व शिक्षा प्राप्त करने में मदद करता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्षियों द्वारा रखी गई बातों पर जवाब दे रहे थे।

    वेबसाइट पर विदेश भेजने वाले अधिकृत एजेंटों की सूची भी उपलब्ध

    सीएम सैनी ने कहा कि ‘विदेश सहयोग विभाग’ की वेबसाइट पर विदेश में रोजगार, शिक्षा, व्यापार और निवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा, विदेश भेजने वाले अधिकृत एजेंटों की सूची भी उपलब्ध है। इस वेबसाइट के माध्यम से युवा विदेश जाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और सरकारी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सदन में प्रदेश के युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के झांसे में न आएं।

    फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि डंकी रूट से युवाओं को विदेश में भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए और ट्रैवल एजेंट्स को रेगुलेट करने के लिए कानून भी बनाया जा चुका है। सरकार एचकेआरएनएस के माध्यम से लीगल रूट से विदेशों में युवाओं को भेज रही है। उन्होंने कहा कि एचकेआरएनएल को मिनिस्ट्री आॅफ एक्सटर्नल अफेयर्स द्वारा रिक्रूटिंग एजेंट के लाइसेंस की सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। इस विषय में समय-समय पर एचकेआरएनएल द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किए जा रहे हैं।


    haryana news 2026 02 27t122942.228

    210 युवाओं को दुबई जाने के लिए आफर लेटर दिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड ने गत 3 जनवरी को पंचजन्य-2026 कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके तहत प्रदेश के 210 युवाओं को दुबई जाने के लिए आॅफर लेटर दिए गए हैं। अब तक 2 चरणों में 390 युवाओं को इजराइल भेजा जा चुका है और उन्हें 3 लाख 38 हजार से अधिक मासिक वेतन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में, विदेश से 10 हजार लोगों की मांग आई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 7हजार 600 पात्र लाभार्थियों को इजराइल तथा 100लाभार्थियों को ओमान भेजने के लिए विज्ञापन जारी किए हुए हैं। इसकी चयन प्रक्रिया जारी है।

    ये भी पढ़ें : Haryana Budget Session: सरकार नौकरियों सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार : मुख्यमंत्री नायब सैनी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोने में 1800 रुपए उछाल, चांदी 2500 रुपए सस्ती
    Next Article ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में 1.47 लाख एकड़ जमीन खरीदेगा HSVP, 69 शहरों में बसेंगे 500 नए सेक्टर – किसानों के लिए 30 अप्रैल तक मौका

    February 28, 2026

    हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, सक्रिय होंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार!

    February 28, 2026

    हरियाणा में युवक ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिल शव

    February 28, 2026

    स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी हरियाणा के शहर, सरकार के दावों की खुली पोल

    February 27, 2026

    हरियाणा में सप्लीमेंट शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाश फरार

    February 27, 2026

    दादा गौतम के बयान से सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों असहज

    February 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कथित शराब घोटाले के मामले में न्याय ने आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा वापस ला दिया : बलतेज पन्नू

    By श्वेता चौहानFebruary 28, 2026

    आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि दिल्ली…

    इजरायल ने तेहरान पर मिसाइलों से किया हमला

    February 28, 2026

    हरियाणा में 1.47 लाख एकड़ जमीन खरीदेगा HSVP, 69 शहरों में बसेंगे 500 नए सेक्टर – किसानों के लिए 30 अप्रैल तक मौका

    February 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.