जवाब में ईरान ने भी इजराइल-दुबई पर 400 मिसाइलें दागीं
Israel US Iran Airstrike, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान: इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसियों ने बताया कि दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई। इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक की है।
हमले के बाद ट्रम्प ने वीडियो जारी कर कहा कि ईरान पर यह हमला अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए किया गया है। जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व वअए में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने वअए के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।
बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला
वहीं, ईरान पर इजराइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इससे पहले बिल्डिंग को खाली करा दिया गया था। यहां धमाकों की आवाज सुनी गई थी। हमले के बाद दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। यहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं।
एअर इंडिया और इंडिगो ने फ्लाइट आॅपरेशंस रोका
एअर इंडिया और इंडिगो ने हमले के बाद मिडल ईस्ट अपने फ्लाइट आॅपरेशंस को भी रोक दिया है। इसी के साथ एअर इंडिया ने इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए +91 1169329333, +911169329999 नंबर भी जारी किए हैं। एयरस्पेस बंद होने के चलते एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट कर दी। वहीं, इंडिगो की तिरुचिरापल्ली-दुबई फ्लाइट वापस लौट आई हैं। वहीं, डायरक्टोरेट जनरल आॅफ सिविल एविएशन ने एयरलाइंस को 2 मार्च तक ईरान, सऊदी अरब, यूएई समेत 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी। इनमें ईरान, इजराइल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं।
यूएई में अंडर-18 बास्केटबॉल टूर्नामेंट रद्द
ईरानी मिसाइल हमलों के बीच सुरक्षा कारणों से अबू धाबी में आयोजित यूरोलीग अंडर-18 क्वालिफाइंग टूर्नामेंट को शनिवार को बीच में ही रद्द कर दिया गया।यूरोप की प्रमुख क्लब बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने वाली यूरोलीग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया

