Close Menu
    What's Hot

    होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, CM मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

    April 16, 2026

    अक्षय कुमार की जिस फिल्म को Suniel Shetty ने कहा था ‘ना’, वही बन गई सुपरहिट!

    April 16, 2026

    कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

      April 16, 2026

      प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत

      April 16, 2026

      संविधान आज एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा : खड़गे

      April 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन
    खेल

    भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sanju Samson : भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन
    Sanju Samson : भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन

    टीम की तरफ से खेली 97 रन की नाबाद पारी, भारत 6वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा, इंग्लैंड से पांच मार्च को होगा मुकाबला

    Sanju Samson (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारत ने नॉकआउट मुकाबले में वेस्ट इंडीज को पांच विकेट से हराते हुए 6वीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की इस जीत के हीरो बने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जिन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। संजू सैमसन ने टीम में वापसी करते हुए मात्र 50 गेंद पर 97 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 12 चौके और चार शानदार छक्के थे।

    इस दौरान संजू ने 194 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जिससे भारत ने विश्व कप में अभी तक से अपने सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। भारतीय टीम ने संजू सैमसन की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में पांच मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा।

    ईडेन गार्डन में जीत का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम ने इस तरह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में जीत का शत प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत और वेस्टइंडीज के ईडेन गार्डेंस पर यह पांचवां टी20 मुकाबला था। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने सभी पांच मैचों में विंडीज को शिकस्त दी है। वहीं, भारतीय टीम 10 साल बाद इस मैदान पर टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरी थी और टीम ने एक बार फिर जीत दर्ज की।

    इस तरह रही वेस्टइंडीज की पारी

    इससे पहले, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों में 68 रन जोड़े। होप 33 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद चेज ने हेटमायर के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। यह टीम 119 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी, जहां से जेसन होल्डर ने रोवमैन पोवेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

    पोवेल 19 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होल्डर ने 22 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 37 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक दो विकेट निकाले। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइन्फ्लुएंसर्स पर Prince Narula का वार, Faiz Baloch ने यूं कर दी बोलती बंद
    Next Article भारत पर पड़ेगा ईरान युद्ध का असर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्यों हार नहीं मानते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? उनके जन्म नक्षत्र में छिपा है राज

      April 15, 2026

      193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे

      April 14, 2026

      हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया

      April 13, 2026

      मैच हारे तो याद आई माहिका! हार्दिक पंड्या का इमोशनल वीडियो कॉल वायरल

      April 13, 2026

      आरसीबी ने मुंबई को 241 रन का टारगेट दिया

      April 12, 2026

      चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

      April 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, CM मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

      By श्वेता चौहानApril 16, 2026

      टांडा (होशियारपुर) : पंजाब के कंढी क्षेत्र में दशकों की उपेक्षा को दूर करते हुए, मुख्यमंत्री…

      अक्षय कुमार की जिस फिल्म को Suniel Shetty ने कहा था ‘ना’, वही बन गई सुपरहिट!

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.