
जानें कौन-कौन सा किरदार निभा सकते हैं ये कलाकार
Sourav Ganguly Biopic, (द भारत ख़बर), मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स कैप्टन और शानदार बल्लेबाज सौरव गांगुली पर अब फिल्म बनने जा रही है। इसकी आॅफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। इससे पहले देश के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर भी फिल्म बन चुकी है जिसे काफी पसंद किया गया था। अब सौरव गांगुली की लाइफ पर भी फिल्म बन रही है जिसमें काबिल एक्टर राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने जा रहे हैं।
साल 2025 से ही उनके फिल्म का हिस्सा होने की बात चल रही थी और अब तो एक्टर ने खुद कन्फर्म भी कर दिया है कि वे दादा की बायोपिक कर रहे हैं। इसके अलावा अब फिल्म को लेकर और भी अपडेट आने शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अब 3 और कलाकारों की एंट्री होने जा रही है। साथ ही ये भी पता चल गया है कि ये तीन कलाकार फिल्म में कौन-कौन से किरदार प्ले करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि गांगुली बायोपिक में कौन सी 3 एंट्री हो रही हैं।
बोमन ईरानी प्ले कर सकते हैं सौरव गांगुली के पिता का रोल
रिपोर्ट्स की मानें तो सौरव गांगुली बायोपिक में बोमन ईरानी, गजराज राव और अपराजिता अध्य जैसे कलाकार भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में सौरव गांगुली के पिता का रोल बोमन ईरानी प्ले कर सकते हैं और पूर्व बीसीसीआई प्रेसिडेंट जगमोहन डालमिया का रोल गजराज राव प्ले करते नजर आ सकते हैं। डालमिया का योगदान गांगुली के करियर में किसी से छिपा नहीं है। वहीं फिल्म में गांगुली की मां के रोल में बंगाली एक्ट्रेस अपराजिता अध्य नजर आ सकती हैं।
16 मार्च से शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग
फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 16 मार्च 2026 से शुरू की जा सकती है। शुरूआती रिपोर्ट्स में तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स लॉर्ड्स और ईडन गार्डन में भी शूट किए जा सकते हैं ताकि दर्शकों को रियल फील दिया जा सके।
राजकुमार राव ने गांगुली बायोपिक में काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि- चूंकि अब दादा ने खुद हां कह दिया है तो मैं भी आॅफिशियल कर देता हूं कि मैं सौरव गांगुली की बायोपिक में काम कर रहा हूं। मैं नर्वस हूं क्योंकि ये एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन बहुत मजा भी आने वाला है। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे टोस्टर नाम की फिल्म का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड नहीं, अब बॉलीवुड में चमक रहे ईरान के ये सुपरस्टार्स
