Close Menu
    What's Hot

    ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

    March 3, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया हवाई अड्डा, 600 एकड़ भूमि में होगा निर्माण

    March 3, 2026

    रिलीज होते ही मचा तहलका! इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

      March 3, 2026

      इजराइल ने तेहरान और बेरूत में किए लक्षित हमले

      March 3, 2026

      मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह

      March 3, 2026

      ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

      March 3, 2026

      पीएम मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की

      March 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से दहला शेयर बाजार
    दुनिया

    पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से दहला शेयर बाजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से दहला शेयर बाजार
    Share Market Update : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से दहला शेयर बाजार

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे टूटा

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और इजरायल के द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों और इसके जवाब में ईरान द्वारा पश्चिम एशिया के कई देशों में की जा रही बमबारी से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। विश्व के करीब आधा दर्जन से ज्यादा देश इन हमलों की चपेट में आ चुके हैं। इस संघर्ष का जहां पश्चिम एशिया की शांति पर असर पड़ा है। वहीं आर्थिक रूप से इसका असर भारत पर भी दिखाई देने लगा है।

    सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही गोता खा गया। वहीं भारतीय मुद्रा रुपया भी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे टूटा। जिससे भारत के निवेशकों को एक ही दिन में आठ लाख करोड़रुपए की चपत लग गई। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह गिरावट और भी ज्यादा बढ़ सकती है। विशेषकर तेल कंपनियों के शेयर ज्यादा गिरावट में जा सकते हैं।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी निधियों की भारी निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक या 2.28 प्रतिशत गिरकर 24,603.50 पर आ गया। बाद में यह 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70

    शेयर बाजार की इन कंपनियों को हुआ नुकसान

    इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व सबसे बड़े पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

    सोने और चांदी में आई तेजी

    एक तरफ जहां शेयर बाजार धराशाही हुआ वहीं सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिखाई दी। सोमवार को चांदी की कीमत 10460 रुपये बढ़कर 2.92 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5260 रुपये बढ़कर 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा में दिन के दौरान 3.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,67,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,91,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल ने तेहरान और बेरूत में किए लक्षित हमले
    Next Article रिलीज होते ही मचा तहलका! इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इजरायल-ईरान जंग का असर! क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? आया बड़ा अपडेट

      March 3, 2026

      सोना 5260 रुपए, चांदी 10460 रुपए महंगी

      March 3, 2026

      भारत और कनाडा आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने को सहमत

      March 3, 2026

      चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय निर्यात ने हासिल की नई ऊंचाई

      March 3, 2026

      भारत पर पड़ेगा ईरान युद्ध का असर

      March 2, 2026

      India-Canada Trade Deal : भारत और कनाडा में इसी साल होगा व्यापार समझौता : मार्क कार्नी

      March 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

      By अंकित कुमारMarch 3, 2026

      Israel-Iran War Updates: ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों…

      हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया हवाई अड्डा, 600 एकड़ भूमि में होगा निर्माण

      March 3, 2026

      रिलीज होते ही मचा तहलका! इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

      March 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.