Close Menu
    What's Hot

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

    April 22, 2026

    ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

    April 22, 2026

    मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प
    Breaking News

    ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Israel US Iran War Update: ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प
    Israel US Iran War Update: ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

    कहा- ईरान का डिफेंस सिस्टम और लीडरशिप खत्म, एयरफोर्स और नेवी तबाह हो चुकी
    Israel US Iran War Update, तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज चौथा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन अब इसके लिए बहुत देर हो चुकी है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि ईरान का डिफेंस सिस्टम और लीडरशिप लगभग खत्म हो चुका है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान की एयर डिफेंस, एयर फोर्स और नेवी तबाह हो चुकी है। हालांकि, इससे पहले रविवार को ट्रम्प ने कहा था कि वह ईरानी नेताओं से बातचीत के लिए तैयार हैं।

    ईरान से बातचीत करेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान से बातचीत करेंगे। इसका मकसद मिडिल-ईस्ट देशों पर हो रहे हमलों को रोकना और बढ़ते तनाव को कम करना है। पुतिन सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत कर चुके हैं। दोनों नेताओं ने संघर्ष के गंभीर परिणामों को लेकर चिंता जताई।

    भारतीय छात्र दहशत में

    ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर उर्मिया में ताजा हवाई हमलों से वहां पढ़ रहे भारतीय छात्र दहशत में हैं। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप कर छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

    राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहेमी ने बताया कि हालिया एयरस्ट्राइक उर्मिया यूनिवर्सिटी के लड़कों के हॉस्टल से करीब 300 मीटर दूर हुई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरी इमारत हिल गई। एसोसिएशन ने विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत स्थिति का आकलन कर छात्रों को सुरक्षित शहरों में स्थानांतरित करने की अपील की है।

    पड़ोसी देश के बेस से हमला हुआ तो निशाना बनाएंगे: ईरानी राजदूत

    संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पड़ोसी देश के सैन्य अड्डे का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमला करने के लिए किया गया, तो उसे निशाना बनाया जाएगा। जिनेवा में पत्रकारों से बातचीत में बहरेनी ने कहा कि ईरान अपनी रक्षा तब तक जारी रखेगा, जब तक उसके खिलाफ आक्रामक कार्रवाई बंद नहीं होती।

    ब्रिटिश पीएम बहुत मददगार नहीं: ट्रम्प

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को बहुत मददगार नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमलों को लेकर स्टार्मर का रुख उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

    ट्रम्प ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख है कि यूके-यूएस स्पेशल रिलेशनशिप अब पहले जैसा नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी बलों को ब्रिटिश एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति देने में देरी हुई। सोमवार को संसद में स्टार्मर ने साफ किया था कि उनकी सरकार ईरान पर हमलों में शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए स्पष्ट कानूनी आधार जरूरी है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : हम पूरी ताकत के साथ सटीक हमले कर रहे : हेगसेथ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में बनेंगे 849 नए सेक्टर, किसान होंगे मालामाल
    Next Article अमेरिका में मचा तहलका! रिलीज से पहले करोड़ों कमा रही रणवीर की ‘धुरंधर 2
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      By परवेश चौहानApril 22, 2026

      बड़ी खबर : हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का महज 30 वर्ष की आयु में  निधन…

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.