Close Menu
    What's Hot

    DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

    September 20, 2026

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    September 20, 2026

    जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा
    हरियाणा

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम. हरियाणा में गुरुग्राम ‘हिट-एंड-रन’ मामले के आरोपी कल्याण बैंसला और उसके रिश्तेदार लवनीश को बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उधर, हादसे की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है और इसकी शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.

    गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त सिबाश कविराज ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की है. यह एसआईटी सहायक पुलिस आयुक्त (महिलाओं के खिलाफ अपराध) सुशीला देवी के नेतृत्व में काम करेगी. इस दल में सेक्टर-56 के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव, सीआईए सोहना के प्रभारी उपनिरीक्षक विनय तथा सोहना अपराध इकाई के दो सहायक उपनिरीक्षक जगबीर और नरेंद्र शामिल होंगे.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसआईटी जांच में पता चला है कि वारदात के समय आरोपी कल्याण बैंसला खुद गाड़ी चला रहा था और बैंसला के साथ कार में तीन और दोस्त भी मौजूद थे. उसका चचेरा भाई लवनीश बगल वाली सीट पर बैठा था. इस घटना में लवनिश को  भी अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि लवनीश ने ही मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को महिला बाइकर शिवानी चौहान का पीछा करने के लिए उकसाया था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के ब्लड और यूरिन सैंपल लिए हैं. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने घटना से पिछली रात को क्लब में पार्टी की थी.

    जांच में यह भी पता चला है कि 13 सितंबर की सुबह आरोपियों और बाइकर्स के बीच में बहसबाजी हुई थी. आरोपी और महिला बाइकर शिवानी के बीच पहली बार सेक्टर-53 मेट्रो स्टेशन के पास कहा सुनी हुई थी और फिर आरोपी ने करीब दो किमी तक महिला बाइकर का पीछा किया. उधर, मामले में एक चायवाले ने भी प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर मीडिया से बातचीत की थी और घटना की जानकारी दी थी. प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया था कि बाइकर और आरोपियों में बहसबाजी और कहासुनी हुई थी. पुलिस अब आसपास की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.

    फिलहाल, पुलिस ने अपराध की घटना का नाट्य रूपांतरण  किया है और इसके अलावा, अब दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी. पुलिस ने कार सवार दो अन्य आरोपियों को भी नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा है.

    13 सितंबर की है यह घटना

    13 सितंबर को गुरुग्राम के गोल्फकोर्स रोड पर पलवल के रहने वाले जिम संचालक कल्याण बैंसला ने दिल्ली की बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया की मोटरसाइकिल को अपनी कार से टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने से शिवानी सड़क पर गिर गईं और काफी दूर तक घिसटती चली गईं थी इसका वीडियो भी सामने आया था.
    बुधवार को पेशी के दौरान बचाव पक्ष के वकील ललित बिंदल ने दलील दी कि उनका मुवक्किल बैंसला पहले ही 24 घंटे पुलिस हिरासत में है और इस दौरान अपराध की घटना का नाट्य रूपांतरण कर उसे समझा जा सकता था. बिंदल ने कहा, ‘‘दो दिन की पुलिस हिरासत के अनुरोध वाली अर्जी आज मंजूर करते हुए अदालत ने दोनों को दो दिन के लिए पुलिस को सौंप दिया है. मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी.’’ बैंसला (33) और लवनीश (34) को मंगलवार को राजस्थान के राजगढ़ से पकड़ा गया था.


    21 दिन की फरलो के बाद फिर जेल पहुंचा राम रहीम 89144

    शिवानी (27) ने कहा कि बैंसला की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है. उन्होंने घटना के समय कार में कथित तौर पर मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की. जिला अदालत में मंगलवार रात अपना बयान दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत में शिवानी ने बैंसला के रिश्तेदार कमल के उस दावे पर भी पलटवार किया, जिसमें उसने कहा था कि वह पीड़िता बनने का नाटक कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर बैंसला तीन दिन में जमानत हासिल कर लेता है तो इसे सख्त कार्रवाई नहीं माना जा सकता.

    शिवानी ने कहा, ‘‘कार में दो अन्य लोग भी थे. उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्हें सजा मिलनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी.’’ कल्याण बैंसला के चचेरे भाई कमल ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कल्याण को निर्दोष बताया. कमल ने कहा, ‘‘लड़की पीड़िता बनने का नाटक कर रही है. कल्याण निर्दोष है.’’ शिवानी ने इस आरोप पर आपत्ति जताई कि वह यह सब फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कर रही हैं.

    दिल्ली से पीड़िता ने लड़ा था चुनाव

    उधर, पीड़िता शिवानी कहा, ‘‘मैंने 2022 में दिल्ली के कालकाजी से नगर निगम का चुनाव लड़ा था. मैं सबसे कम उम्र की उम्मीदवार थी. दिल्ली में हर कोई मुझे जानता है. घटना के बाद मैं अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थी लेकिन अब यह उजागर हो गई है. मैं खुद के लिए मजबूती से डटी रहूंगी. मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि उनके फॉलोअर्स क्या कह रहे हैं. उनकी मानसिकता ही गलत है.’’

    शिवानी ने कहा कि उन्होंने अदालत को बताया कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई और वह मर भी सकती थीं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कुछ चोटें आई हैं और चिकित्सकों ने मुझे एमआरआई और एक्स-रे कराने की सलाह दी है.’’ पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद बैंसला ने पेशाब करने के बहाने हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन गिरकर घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. घटना के समय बैंसला मारुति सुजुकी सियाज चला रहा था जबकि शिवानी अप्रिलिया आरएस 457 बाइक चला रही थीं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल
    Next Article DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

    September 19, 2026

    फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

    September 19, 2026

    नौकरी करने गया अंबाला का ये छोरा न्यूजीलैंड में बना वुशू चैंपियन, जानिए कौन हैं लालकुर्ती के रहने वाले पवन दीप सिंह?

    September 19, 2026

    गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

    September 19, 2026

    44 लाख का मामला… हरियाणा पुलिस का कारनामा, कोर्ट भी रह गया सन्न, दलील सुनकर आप भी हंसेंगे

    September 19, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

    By अंकित कुमारSeptember 20, 2026

    DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे आज, 19…

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    September 20, 2026

    जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

    September 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.