मंगलवार शाम तक दुबई-अबू धाबी से 2000 से ज्यादा भारतीय लौटे, आज भी जारी रहेगा अभियान
US-Iran War Live Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों से जहां ईरान में तबाही मची हुई है। वहीं ईरान भी खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। जिससे लगभग पूरा पश्चिमी एशिया युद्ध की आग में जल रहा है। इस दौरान खाड़ी देशों में हजारों की संख्या में भारतीय मूल के लोग फंस गए हैं। इनमें से बड़ी संख्या वहां पर रोजगार के लिए गए हुए लोगों की है। वहीं दूसरी तरफ हर बार की तरह इस बार भी भारतीय सरकार ने अपने नागरिकों को मुश्किल से बाहर निकालने का फैसला कर लिया है। इसी के चलते मंगलवार को कई विमान खाड़ी देशों से भारतीय नागरिकों को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे।
मंगलवार को कुल 7 उड़ानें पहुंची भारत
इस बीच मिडिल ईस्ट में फंसे 2100 से ज्यादा भारतीय 7 फ्लाइट्स से मंगलवार को देश लौटे। वहीं मिडिल ईस्ट के कई देशों में एयरस्पेस बंद होने के चलते दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। इनमें दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें शामिल हैं। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण एअर इंडिया ने जेद्दा और दुबई के लिए खास राहत उड़ानें शुरू की हैं। वहीं, इंडिगो जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानें भी चला रहा है।
भारत के 37 मालवाहक जहाज फंसे
इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इन जहाजों में भारत के लिए जरूरी कच्चा तेल (क्रूड आॅयल) और एलएनजी लदा हुआ है। जहाजों पर काम करने वाले कम से कम 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक नाविक घायल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिपिंग मंत्रालय ने एक ‘क्विक रिस्पांस टीम’ का बनाई है। यह टीम फंसे हुए नाविकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए 24 घंटे काम करेगी।
पीएम मोदी ने 8 खाड़ी देशों से बात की
पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर 8 खाड़ी देशों के नेताओं से बात की है। पीएम ने आज ओमान के सुल्तान, कतर के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की और वहां हुए हमलों की निंदा की।
ये भी पढ़ें : US-Iran War Breaking News : हम सम्मानजनक बातचीत के लिए तैयार : इलाही

