पीएम से लगाई थी मदद की गुहार
Sonal Chauhan, (द भारत ख़बर), मुंबई: इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग को लेकर काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में कई देशों ने उड़ानों पर रोक लगा दी। इस मुश्किल स्थिति के चलते कुछ फिल्मी सितारे दुबई और मिडिल ईस्ट में मौजूद थे, अब वह इस संकट में बुरी तरह से फंस चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम जन्नत फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान का भी है।
ईरान पर हुए हमले के दौरान एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस आने के लिए मदद मांगी थी। अब एक्ट्रेस अपने देश वापस आ रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट के जरिए दी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर एयरपोर्ट की वीडियो शेयर की
अमेरिका-इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है, इस दौरान मीडिल ईस्ट की स्थिति अस्थिर हो गई है। जंग की स्थिति को देखते हुए दुनिया भर की कई फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पोस्ट के जरिए बताया था कि वो दुबई में फंसी हुई हैं। लेकिन, अब वो ओमान के रास्ते वापस भारत आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एयरपोर्ट की वीडियो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कमिंग होम गाना भी लगाया है।
पीएम से मांगी थी मदद
सोनल के अलावा ने अपने पिछले पोस्ट में मदद की गुहार लगाई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं, भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है।
मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं, किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार रहूंगी। सोनल के अलावा और भी कई सितारे मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं, जिनमें से ईशा गुप्ता भी भारत आ गई हैं। एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी शेयर की है।
शुक्रिया अदा किया
हालांकि, रिपोर्ट में आई जानकारी के मुताबिक अब सोनल मुंबई वापस आ चुकी है। एक्ट्रेस के परिवार ने सरकार का शुक्रिया भी अदा किया है। एक्ट्रेस को दुबई सरकार ने कार के रास्ते ओमान भेज दिया था, जिसके बाद उन्होंने फ्लाइट ली और भारत आ गईं। सोनल चौहान के काम की बात करें, तो वो जल्द ही मिजार्पुर फिल्म में नजर आने वाली हैं, इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म

