Rajya Sabha Elections 2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित राज्य से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांचों उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि पांचों सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। नीतीश ने आज सुबह एक्स पर कन्फर्म किया कि वे बीते दो दशक से अधिक समय से राज्यसभा जाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी वह उसका पूरा मार्गदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें : Bihar Breaking: नीतीश ने कन्फर्म किया, मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं
अन्य चार प्रत्याशियों में ये शामिल
नीतीश के अलावा राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले अन्य चार प्रत्याशियों में उपेंद्र कुशवाहा, नितिन नवीन, शिवेश कुमार और रामनाथ ठाकुर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजेंद्र यादव, सहित भाजपा-जदयू के कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे। नामांकन भरने के कुछ देर बाद सभी नेता विधानसभा से बाहर निकल गए। अमित शाह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों के साथ मीटिंग करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे हैं।
नीतीश से गुस्से में जेडीयू कार्यकर्ता
सूत्रों के अनुसार नीतीश के सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले से जेडीयू कार्यकर्ता गुस्से में हैं और पटना में सीएम आवास के बाहर जमावड़ा लग गया है। जेडीयू कार्यालय में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस बीच कहा कि भाजपा ने नीतीश को हाईजैक कर लिया है। नीतीश ने एक्स पर सुबह यह भी कहा था कि संसदीय जीवन की शुरुआत से उनके मन में बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा थी।
ये भी पढ़ें : Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने विधानसभा पहुंचे नीतीश

