नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार, 20 सितंबर को इतिहास रच दिया. उन्होंने महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ डाला. बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में मंधाना न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स का रिकॉर्ड अपने नाम किया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे नंबर पर काबिज हैं.
स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को खेलते हुए एक खास कारनामा अंजाम दिया. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनको बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल आठ रन की जरूरत थी. बांग्लादेश की मारुफा अख्तर के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में चौका लगाया. इसके बाद आखिरी दो गेंद पर लगातार चौके जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया. मंधाना अब महिला T20I में 4,788 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स 4,758 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 4,287 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू 4,282 रन के साथ चौथे जबकि न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 3,817 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ मंधाना ने 19 गेंद में 37 रन की तेज पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए. पावरप्ले की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में शोभना मोस्टारी को कैच दे बैठीं. शेफाली वर्मा की तूफानी सेंचुरी और कप्तान हरमप्रीत कौर के 40 रन के दम पर भारत ने इस मैच में 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने घातक गेंदबाजी कर पूरी बांग्लादेशी टीम को महज 81 रन पर समेट दिया. 114 से जीत हासिल कर भारत ने फाइनल का टिकट पक्का किया. 22 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ टीम गोल्ड मेडल मुकाबला खेलने उतरेगी.

