
यूट्यूब पर गाने को मिले थे 503 मिलियन व्यूज
Shreya Ghoshal, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्म का नाम अग्निपथ। इस फिल्म का आइटम सॉन्ग चिकनी चमेली बहुत पॉपुलर हुआ था। फिल्म चाहे जैसी भी रही हो लेकिन इसके गाने खूब धमाल मचाया था। कटरीना कैफ के इस गाने को यूट्यूब पर 503 मिलियन व्यूज मिले, जिसे श्रेया घोषाल ने गाया था। श्रेया घोषाल ने हाल ही में कहा था कि वो दोबारा चिकनी चमेली जैसा कोई गाना नहीं गाएंगी। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आए।
हालांकि, सिंगर ने अब ट्रोलिंग का जवाब दिया है। एक बार फिर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने इस सुपरहिट गाने चिकनी चमेली को लेकर बात की। एक हालिया बातचीत में श्रेया घोषाल ने साफ किया है कि उन्हें चिकनी चमेली गाने में कोई शर्म नहीं है, बल्कि वो इस बात को लेकर ज्यादा कॉन्शस हो गई हैं कि वो किस तरह के गाने रिकॉर्ड करना चुनती हैं। सिंगर ने बताया कि उन्हें चिकनी चमेली के बाद कई ऐसे गाने आॅफर हुए, जो महिलाओं को वस्तु की तरह दिखाने वाले लगे। लेकिन उन्होंने ऐसे गाने रिकॉर्ड करने से साफ मना कर दिया था।
चिकनी चमेली पर बोलीं श्रेया
बॉलीवुड की मशहूर सिंह श्रेया घोषाल ने राज शमानी के साथ बातचीत में कहा, गाना सिर्फ एक मजेदार गाना नहीं है, उसमें बहुत कलाकारी है। इसके टोन्ड-डाउन वर्शन भी थे। जो गाना आखिर में फिल्म में आया, वो ओरिजिनल ड्राफ्ट से ज्यादा हल्का था। हालांकि, फिर भी कुछ इशारा करने वाला था। उस समय मुझे हमेशा समझ नहीं आता था कि मैं क्या गा रही हूं। मैं इतनी मैच्योर नहीं थी कि कुछ लाइनों का मतलब पूरी तरह समझ सकूं।
श्रेया घोषाल ने क्या कहा?
श्रेया घोषाल ने ये भी बताया कि उनकी सोच क्यों बदली। सिंगर ने कहा, हां, मैंने इसे परफॉर्म किया था। मुझे वो गाना पसंद है। मुझे लगता है कि ये अच्छा है। लेकिन मैं अब ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी। मुझे कोई शर्म नहीं है। मैंने उस समय वो गाना गाया था। ये एक ऐसा गाना है जिसके साथ मुझे हमेशा रहना होगा, जहां आॅडियंस में बच्चे भी इस पर नाच सकते हैं। कभी-कभी मैं अपनी आंखें बंद कर लेती हूं। लेकिन मैं इसे मना नहीं कर सकती। ये मेरा गाना है और मैंने इसे अपना लिया है।
ये भी पढ़ें: बिना समझे किए डबल मीनिंग गाने, अब पछतावा होता है: अक्षरा सिंह
The post Shreya Ghoshal: चिकनी चमेली जैसा गाना क्यों नहीं गाना चाहतीं श्रेया घोषाल? appeared first on Aaj Samaaj.
