Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये, ऐसे करें आवेदन

    March 6, 2026

    भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

    March 6, 2026

    जंग के माहौल में फिर चमकी Sonu Sood की इंसानियत, दुबई में फंसे लोगों के लिए खोले दरवाजे

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

      March 6, 2026

      पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

      March 5, 2026

      2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

      March 5, 2026

      तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

      March 5, 2026

      एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

      March 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी
    दुनिया

    सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी
    Gold Price Update : सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

    पश्चिमी एशिया में तनाव की स्थिति से दोनों कीमती धातुएं हुई महंगी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : ईरान पर हो रहे हमलों और पश्चिम एशिया में फैली अशांति का असर विश्व व्यापार सहित सर्राफा बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। तनाव के चलते ग्राहक सुरक्षित निवेश की तरफ भाग रहे हैं और इसी के चलते सोने और चांदी की कीमतें दोबारा से ऊंचाई की तरफ जा रही हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो गुरुवार को यहां पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी नजर आई।

    गुरुवार को जहां चांदी की कीमत 4560 रुपये बढ़कर 2.70 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 830 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी तरफ वैश्विक बाजारों में इन दोनों कीमती धातुओं के दाम में मिला जुला असर दिखाई दिया। एक तरफ जहां एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1% बढ़कर 5,187 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में करीब 2.5% की तेजी आई और इसकी कीमत 85.12 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

    रुपए और शेयर बाजार में भी आई तेजी

    पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बाद भारतीय मुद्रा यानि रुपया डॉलर के मुकाबले बुरी तरह से लड़खड़ा गया था। वहीं भारतीय शेयर बाजार में भी चार दिन लगातार जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। ज्ञात रहे कि बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ, लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 24,480.50 पर बंद हुआ, लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। लेकिन गुरुवार को भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त दिखाई दी। गुरुवार को रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 45 पैसे बढ़कर 91.60 पर बंद हुआ।

    शेयर बाजार में इतनी तेजी आई

    चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 80,015.90 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, इसमें 1,187.64 अंक या 1.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 80,303.83 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत चढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ, जिससे लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला समाप्त हो गया।

    ये भी पढ़ें : LPG-LNG Stock in India : देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleद केरल स्टोरी 2’ ने 6 दिन में पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा
    Next Article राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      पूरी दुनिया पर भारी पड़ रही पश्चिम एशिया की जंग

      March 5, 2026

      भारत ने दोबारा रूस से कच्चा तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई : नोवाक

      March 5, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया 67 पैसे टूटा

      March 5, 2026

      दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

      March 4, 2026

      क्या भारत में हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत

      March 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये, ऐसे करें आवेदन

      By प्रमोद रिसालियाMarch 6, 2026

      हरियाणा सरकार ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को…

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      जंग के माहौल में फिर चमकी Sonu Sood की इंसानियत, दुबई में फंसे लोगों के लिए खोले दरवाजे

      March 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.