Close Menu
    What's Hot

    IND vs ENG मैच के बाद Varun Dhawan को आया गुस्सा! भीड़ में फैन के हाथ से छीना फोन

    March 6, 2026

    नेपाल में नई सरकार के लिए चुनौतियों का पहाड़

    March 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, इन 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल में नई सरकार के लिए चुनौतियों का पहाड़

      March 6, 2026

      पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव खतरनाक : स्टार्मर

      March 6, 2026

      राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

      March 6, 2026

      पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

      March 5, 2026

      2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

      March 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव खतरनाक : स्टार्मर
    Breaking News

    पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव खतरनाक : स्टार्मर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia tensions : पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव खतरनाक : स्टार्मर
    West Asia tensions : पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव खतरनाक : स्टार्मर

    कहा, ये हालात अनिश्चित हैं और तनाव बढ़ने का खतरा साफ दिखाई दे रहा

    West Asia tensions (द भारत ख़बर), लंदन : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हालात अनिश्चित हैं और तनाव बढ़ने का खतरा साफ दिखाई दे रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट में बोलते हुए स्टारमर ने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ लगातार बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी बात की थी।

    स्टार्मर ने यह भी कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए ब्रिटेन रक्षा खर्च और तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। ज्ञात रहे कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर 28 फरवरी को हमला किया था। इस हमले के जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले बोल दिए जिससे समूचे पश्चिम एशिया की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

    खाड़ी क्षेत्र में फंसे 35 हजार लोग

    पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में नाविक और यात्री फंस गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार करीब 20 हजार नाविक और 15 हजार क्रूज जहाजों के यात्री खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से समुद्री मार्गों पर हालात गंभीर हो गए हैं। आईएमओ के महासचिव ने कहा कि संगठन प्रभावित नाविकों की सुरक्षा और उनके हालात सुधारने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है।

    उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र में जहाजों से जुड़े सात घटनाक्रम दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष नाविकों पर हमले किसी भी हालत में उचित नहीं हैं और जहाज कंपनियों से प्रभावित क्षेत्र में काम करते समय अधिकतम सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है, जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और बड़ी मात्रा में एलएनजी गुजरता है।

    ईरान के 11 अस्पताल क्षतिग्रस्त

    ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में देश के 11 अस्पतालों को नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय के अनुसार सात आपातकालीन केंद्र, नौ एंबुलेंस और चार अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमलों से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी ईरान में स्वास्थ्य ढांचे पर 13 हमलों की पुष्टि की थी।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहुत जरूरी : मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये, ऐसे करें आवेदन
    Next Article निरहुआ–आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री! ‘मार देलू मटिया’ गाना फिर हुआ वायरल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नेपाल में नई सरकार के लिए चुनौतियों का पहाड़

      March 6, 2026

      राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

      March 6, 2026

      पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

      March 5, 2026

      2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

      March 5, 2026

      तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

      March 5, 2026

      एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs ENG मैच के बाद Varun Dhawan को आया गुस्सा! भीड़ में फैन के हाथ से छीना फोन

      By श्वेता चौहानMarch 6, 2026

      Varun Dhawan Viral Video: IND vs ENG मैच के बाद Varun Dhawan को आया गुस्सा!…

      नेपाल में नई सरकार के लिए चुनौतियों का पहाड़

      March 6, 2026

      हरियाणा के इस जिले में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, इन 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

      March 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.