Close Menu
    What's Hot

    सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

    June 6, 2026

    जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    June 6, 2026

    जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई फटकार; पोस्ट हुआ वायरल

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था आईसीयू में पहुंची, CM सैनी पंजाब के राजनीतिक दौरे में व्यस्त
    पंजाब

    अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था आईसीयू में पहुंची, CM सैनी पंजाब के राजनीतिक दौरे में व्यस्त

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा आज सबसे गंभीर संकट बन चुका है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में 18 वर्ष से अधिक उम्र की 11 हजार से ज्यादा महिलाएं और लगभग 2900 नाबालिग बेटियां लापता हो गईं। यानी कुल मिलाकर लगभग 14 हजार बेटियां गायब हो गईं। यह आंकड़ा अपने आप में भयावह है और भाजपा सरकार के खोखले दावों की पोल खोल देता है।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में औसतन हर दिन लगभग 38 बेटियां लापता हो रही हैं। यह स्थिति केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि कानून व्यवस्था के पूर्ण पतन का प्रमाण है। जिस राज्य में रोज दर्जनों बेटियां गायब हो रही हों, वहां सरकार की प्राथमिकता क्या है, यह सवाल हर परिवार के मन में उठ रहा है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे लगाकर राजनीतिक लाभ उठाती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उसी राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अगर हर दिन दर्जनों बेटियां लापता हो रही हैं तो यह केवल अपराध का मामला नहीं बल्कि पूरे तंत्र की विफलता है।अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार क्या कर रही है? पुलिस के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का बजट दिया गया, लेकिन जमीन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। पुलिस तंत्र को मजबूत करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम बेटियों को निशाना बना रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल लापरवाही का मामला नहीं लगती, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है। जब कानून का डर खत्म हो जाता है तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं और आज हरियाणा में वही हो रहा है। मानव तस्करी, अपहरण और संगठित अपराध के गंभीर खतरे के बावजूद सरकार की प्राथमिकता केवल दिखावटी घोषणाएं और प्रचार तक सीमित है।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि जिन परिवारों की बेटियां लापता हुई हैं, उनका दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। हर दिन सैकड़ों परिवार अपने बच्चों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता उन्हें केवल निराशा दे रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तुरंत इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर बेटियां क्यों गायब हो रही हैं, और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था की यही हालत रही तो जनता का विश्वास पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। सरकार का पहला कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है, लेकिन आज हरियाणा में वही सबसे कमजोर कड़ी बन चुकी है।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की बेटियां किसी राजनीतिक नारे का विषय नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी हैं। यदि सरकार उन्हें सुरक्षित नहीं रख सकती, तो यह शासन की सबसे बड़ी विफलता मानी जाएगी। राज्य की जनता अब जवाब चाहती है और भाजपा सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिरहुआ–आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री! ‘मार देलू मटिया’ गाना फिर हुआ वायरल
    Next Article 50MP का ट्रिपल कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग… Motorola Razr Fold बना MWC 2026 का स्टार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

      June 6, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब 

      June 6, 2026

      भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा

      June 6, 2026

      CM मान ने कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना

      June 6, 2026

      ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

      June 6, 2026

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      By अंकित कुमारJune 6, 2026

      KGS Coaching Firing Case: सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत…

      जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

      June 6, 2026

      जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई फटकार; पोस्ट हुआ वायरल

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.